कोटा में JEE छात्रा ने किया सुसाइड: जनवरी में ही बिहार से कोटा कोचिंग करने आई थी, फ्लाईओवर से कूदकर दी जान - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Bihar Student Suicide Kota Flyover JEE Prep कोटा में JEE छात्रा ने किया सुसाइड:जनवरी में ही बिहार से कोटा कोचिंग करने आई थी, फ्लाईओवर से कूदकर दी जान - कॉपी लिंक कोटा शहर में एक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Bihar Student Suicide Kota Flyover JEE Prep
कोटा में JEE छात्रा ने किया सुसाइड:जनवरी में ही बिहार से कोटा कोचिंग करने आई थी, फ्लाईओवर से कूदकर दी जान
- कॉपी लिंक
कोटा शहर में एक बार फिर छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में कोटा-झालावाड़ रोड स्थित फ्लाईओवर से कूदकर एक छात्रा ने अपनी जान गंवा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञान नगर थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि मृतका बिहार के अररिया जिला की रहने वाली थी। वह कोटा में एक निजी कोचिंग संस्थान से जेईई एग्जाम की तैयारी कर रही थी। करीब 6 महीने पहले जनवरी में ही कोटा आई थी। वह कोटा के विज्ञान नगर में रेंट पर पीजी में रहती थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे छात्रा श्रीजी हॉस्पिटल के सामने बने फ्लाईओवर पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
फिलहाल छात्रा के यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उसके पीजी, कोचिंग और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही छात्रा के मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
---
ये खबर भी पढ़ें…
कोटा में नीट कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर दी जान, एक साल पहले ही पढ़ाई के लिए आया था
कोटा में एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कोरल पार्क कोचिंग एरिया में घटना शुक्रवार शाम 7 बजे हुई। गोयल रेजिडेंसी हॉस्टल में रह रहे नीट के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अलवीन कुमार (21) निवासी झारखंड के रूप में हुई है। (पूरी खबर पढ़ें)
- राजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली में 3 इंच तक बरसात हुई; जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पहुंचा
- युवती पर खौलता पानी फेंकने वाला पुलिसकर्मी लाइन हाजिर: इलाज का खर्च उठाएगी सरकार; आर्थिक मदद और डेयरी बूथ देने की भी घोषणा
- बबीता के संपर्क में थे धमाके कर चुके 3 आतंकी: एक कंधार विमान हाइजैक का मास्टरमाइंड, राजस्थान में 'लेडी स्लीपर सेल' तैयार करना था मकसद
- बात खरी है...तो कोचिंग वाले गुरुजी कराएंगे तबादले: सरपंच प्रतिनिधि की ऐसे निकाली हेकड़ी, सवारियों के लिए लड़ाई; रोडवेज के कंडक्टर ने ड्राइवर का सिर फोड़ा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


