बिहार से कोटा आकर JEE की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, आत्महत्या और हादसे के एंगल से जांच कर रही पुलिस
बिहार से कोटा आकर JEE की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, आत्महत्या और हादसे के एंगल से जांच कर रही पुलिस छात्रा के रूम को सीज कर दिया है, फिलहाल कोई नोट उसमें नहीं मिला. Published : June 28, 2026 at 11:26 AM IST कोटा : बिहा…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बिहार से कोटा आकर JEE की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, आत्महत्या और हादसे के एंगल से जांच कर रही पुलिस
छात्रा के रूम को सीज कर दिया है, फिलहाल कोई नोट उसमें नहीं मिला.
Published : June 28, 2026 at 11:26 AM IST
कोटा : बिहार से कोटा आकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रही एक छात्रा की रविवार को मौत का मामला सामने आया है. छात्रा गंभीर घायल अवस्था में विज्ञान नगर फ्लाईओवर के नीचे गिरी हुई मिली थी. घटनाक्रम शनिवार रात को करीब 11 के आसपास हुआ था. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था. रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया. उसके शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया है. पुलिस का कहना है कि छात्रा फ्लाईओवर से गिरी है या ये आत्महत्या का मामला है, इस संबंध में अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है.
विज्ञान नगर थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि घटनाक्रम शनिवार रात को 11 बजे के आसपास हुआ है. छात्रा अररिया बिहार निवासी 17 वर्षीय है, जिसने रविवार सुबह 8 बजे के आसपास उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. छात्रा ने आत्महत्या की है या फिर हादसा है, इस संबंध में जांच की जा रही है. पहले प्राथमिकता उसका उपचार करवाना था, उसे निजी अस्पताल में मृत घोषित करने पर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया है. छात्रा के पिता योगेश को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है. वे बिहार से कोटा के लिए रवाना हो गए हैं. साथ ही उसके रूम को सीज कर दिया है, फिलहाल कोई नोट उसमें नहीं मिला.
पढे़ं. कोटा में JEE की तैयारी कर रहे UP के छात्र ने दी जान, पुलिस कर रही जांच
परिजनों की कोटा आने के बाद पोस्टमार्टम और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस मामले में घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है. परिजनों के आने के बाद मामले में आगे जांच पड़ताल की जाएगी. मौके पर पहुंचे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कय्यूम खान का कहना है कि छात्रा बीते साल कक्षा 11वीं के साथ ही जेईई की तैयारी करने के लिए बिहार से कोटा आई थी. वर्तमान में 12वीं में भी पढ़ रही थी और एक हॉस्टल में रह रही थी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


