होमक्राइमJEE: जेईई की तैयारी कर रही छात्रा ने कोटा फ्लाईओवर से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
क्राइम

JEE: जेईई की तैयारी कर रही छात्रा ने कोटा फ्लाईओवर से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

JEE: जेईई की तैयारी कर रही छात्रा ने कोटा फ्लाईओवर से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस Rajasthan: राजस्थान के कोटा से एक दुखद खबर सामने आई है। JEE की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के…

Amar Ujala के अनुसार28 जून 2026 को 10:18 am बजे
JEE: जेईई की तैयारी कर रही छात्रा ने कोटा फ्लाईओवर से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

सौजन्य से:- Amar Ujala

JEE: जेईई की तैयारी कर रही छात्रा ने कोटा फ्लाईओवर से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan: राजस्थान के कोटा से एक दुखद खबर सामने आई है। JEE की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

JEE: राजस्थान के कोटा में एक दुखद घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बिहार की 18 वर्षीय एक छात्रा, जो JEE परीक्षा की तैयारी कर रही थी, ने कथित तौर पर कोटा-झालावाड़ फ्लाईओवर से कूदकर अपनी जान दे दी।

जयश्री 12वीं कक्षा की छात्रा थी और इस साल जनवरी से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में JEE की तैयारी कर रही थी। वह विज्ञान नगर इलाके में एक पीजी (PG) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

माता-पिता के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने कहा कि पहली नजर में यह सुसाइड का मामला लग रहा है, लेकिन उसके माता-पिता से बात करने के बाद ही उसकी मौत के हालात के बारे में और पता चलेगा।

कोचिंग हब कोटा में किसी स्टूडेंट के सुसाइड का यह सातवां मामला है।

विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर मुकेश मीणा ने रविवार को बताया कि एक JEE की स्टूडेंट ने कथित तौर पर शनिवार रात करीब 11 बजे फ्लाईओवर से कूदकर जान दे दी और उसे जानलेवा चोटें आईं।

उन्होंने कहा कि उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है, जो बिहार के अररिया जिले के रानीगंज में उसके पैतृक स्थान से उसके माता-पिता के आने के बाद किया जाएगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें