होमक्राइमजौनपुर सिटी स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू: हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी - Jaunpur News
क्राइम

जौनपुर सिटी स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू: हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी - Jaunpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Jaunpur - Jaunpur City Station | Patna Kota Express Inauguration Controversy | SP Rep Protest जौनपुर सिटी स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू:हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 जून 2026 को 05:16 am बजे
जौनपुर सिटी स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू:  हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी - Jaunpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Jaunpur

- Jaunpur City Station | Patna Kota Express Inauguration Controversy | SP Rep Protest

जौनपुर सिटी स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू:हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी

- कॉपी लिंक

जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम छह बजे पटना-कोटा एक्सप्रेस के नए ठहराव का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। वहीं, सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि ने कार्यक्रम में अपमानित किए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

रेल मंत्रालय की ओर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को कार्यक्रम का आमंत्रण दिया गया था। उनके उपस्थित न हो पाने पर उनके प्रतिनिधि के रूप में मनोज मौर्या कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच पर उचित स्थान और बोलने का अवसर नहीं मिलने का आरोप लगाया। हंगामे की स्थिति बनने पर एडीआरएम गरिमा सिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पटना-कोटा एक्सप्रेस के जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव से जौनपुर और आसपास के हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। छात्रों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को अब पटना और कोटा जाने के लिए दूसरे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी से क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी तथा स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने भी इस ठहराव का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने जौनपुर से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा की आवश्यकता बताते हुए रेलमंत्री से माता शीतला एक्सप्रेस चलाने की मांग करने की बात कही।

भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम', 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' और 'गिरीश यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए। इसके जवाब में सपा कार्यकर्ताओं ने 'पीडीए जिंदाबाद', 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद' के नारे लगाए।

इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ट्रेन पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने लगा। स्थिति को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को हटाकर ट्रेन को सुरक्षित रवाना कराया।

सपा ने लगाया अपमान का आरोप

सांसद प्रतिनिधि मनोज मौर्या ने आरोप लगाया कि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के आमंत्रित होने के बावजूद उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उन्हें मंच पर सम्मानजनक स्थान नहीं दिया गया और न ही बोलने का अवसर मिला।

वहीं, वरिष्ठ सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि सांसद प्रतिनिधि और सपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंच से किसी भी भाजपा जनप्रतिनिधि ने ट्रेन के ठहराव के लिए सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रयासों का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने इसे सपा कार्यकर्ताओं का अपमान बताते हुए कहा कि इस संबंध में सांसद से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें