अवैध हथियार रखने वाले युवक को जाजोद पुलिस ने गिरफ्तार किया
जाजोद पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा है, जो पुजारी का बास से अपने गांव जा रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Jajod
- Jajod Police Arrest Youth With Illegal Pistol | Rajasthan Crime Update
जाजोद पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को पकड़ा:पुजारी का बास से किया गिरफ्तार, धरपकड़ अभियान के तहत हुई कार्रवाई
- कॉपी लिंक
जाजोद थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध हथियारों की धरपकड़ के अभियान के तहत डीएसटी टीम के सहयोग से की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडपुर से पुजारी का बास जाने वाले मार्ग पर स्थित जोहड़े के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर घूम रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। लाडपुर निवासी 22 वर्षीय दक्ष उर्फ पिंटू चौधरी बेटा मूलचंद चौधरी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल मिली।
युवक हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी हथियार कहां से लाया था और उसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध है या नहीं। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस में ₹45,000 प्रति माह की नौकरी: 'यंग प्रोफेशनल्स' के 5 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया - Jaipur News

जयपुर मेट्रो फेज-2: 41 किमी लंबे कॉरिडोर की शुरुआत

राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन: क्या कानून के दायरे में?


