जयपुर: मां के बाद अब पिता की हत्या का भी आरोप, लॉ स्टूडेंट आयुषी पर मामा ने लगाए गंभीर दावे - jaipur student ayushi accused of killing both parents
जयपुर: मां के बाद अब पिता की हत्या का भी आरोप, लॉ स्टूडेंट आयुषी पर मामा ने लगाए गंभीर दावे जयपुर की लॉ स्टूडेंट आयुषी, जो अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार है, पर अब अपने पिता की हत्या का भी आरोप लगा है। उसके मामा…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर: मां के बाद अब पिता की हत्या का भी आरोप, लॉ स्टूडेंट आयुषी पर मामा ने लगाए गंभीर दावे
जयपुर की लॉ स्टूडेंट आयुषी, जो अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार है, पर अब अपने पिता की हत्या का भी आरोप लगा है। उसके मामा ने पुलिस में शिकायत दर ...और पढ़ें
HighLights
- मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार लॉ स्टूडेंट आयुषी
- मामा ने पिता विजय शर्मा की हत्या का भी आरोप लगाया
- पुलिस अब पिता की मौत के दावों की जांच करेगी
डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर की एक लॉ स्टूडेंट आयुषी द्वारा अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आयुषी के मामा ने आरोप लगया है कि अप्रैल 2025 में इसने अपने चचेरे भाई बलराम के साथ मिलकर बीमार पिता विजय शर्मा की भी हत्या की थी।
आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले साल हुई उसके पिता विजय शर्मा की मौत कोई सामान्य मौत नहीं थी, बल्कि आयुषी ने ही उनकी फीडिंग ट्यूब निकालकर उन्हें मौत के घाट उतारा था।
पुलिस ने मां की हत्या के मामले में आयुषी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पिता की मौत से जुड़े इन नए और चौंकाने वाले दावों को लेकर पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर इन आरोपों की जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि एलएलबी की छात्रा आयुषी ने अपने चचेरे भाई बलराम की मदद से 7 लाख रुपये में सुपारी किलर किराए पर लिए थे। उनकी योजना अपनी मां की हत्या करके उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की थी।
खबरें और भी
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आयुषी अपनी मां की जगह सरकारी नौकरी चाहती थी और साथ ही पारिवारिक प्रॉपर्टी पर भी उसकी नजर थी।
अब आयुषी के मामा उसकी मां के भाई राकेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि आयुषी ने अपने पिता की भी हत्या की है। राकेश शर्मा का आरोप है कि आयुषी और उसके चचेरे भाई बलराम ने उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद एक अज्ञात अस्पताल में भर्ती कराया और तीन महीने तक परिवार को उनके इलाज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
मां द्वारा बार-बार पूछे जाने पर आयुषी ने बताया कि उसने अपने पिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में परिवार विजय शर्मा को घर ले आया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उनके कई अंग खराब हो रहे हैं।
मामा का आरोप है कि आयुषी ने उनके पिता की फीडिंग ट्यूब निकाल दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामा के दावे की जांच कर रही है और हिरासत में मौजूद आयुषी से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए युवती ने करा दी मां की हत्या, सात गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


