होमक्राइमजयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन: बोले- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा चाहते हैं; पुलिस ने धरनास्थल से जनरेटर हटाया - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन: बोले- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा चाहते हैं; पुलिस ने धरनास्थल से जनरेटर हटाया - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Shaheed Smarak Protest | Rajasthan Third Grade Teachers Transfer Demand LIVEजयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन:बोले- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा चाहते हैं;…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 अगस्त 2026 को 01:15 pm बजे
जयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन:  बोले- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा चाहते हैं; पुलिस ने धरनास्थल से जनरेटर हटाया - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Shaheed Smarak Protest | Rajasthan Third Grade Teachers Transfer Demand

LIVEजयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन:बोले- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा चाहते हैं; पुलिस ने धरनास्थल से जनरेटर हटाया

- कॉपी लिंक

तबादला नीति लागू करने की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों (ग्रेड थर्ड टीचर्स) ने बुधवार को प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने जल्द तबादले शुरू करने, डेपुटेशन नीति में पारदर्शिता लाने और सालों से लंबित मांगों का समाधान करने की मांग उ

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और अधिक व्यापक किया जाएगा। इसी बीच, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धरनास्थल के बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी से जनरेटर को हटा दिया है। इसी जनरेटर से प्रदर्शन के दौरान साउंड सिस्टम चलाया जा रहा था।

थर्ड ग्रेड शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक सुनील महला ने कहा- राजस्थान सरकार अपने चुनावी वादे से मुकर रही है। प्रदेश में 100 दिन में थर्ड ग्रेड शिक्षकों का ट्रांसफर करने का वादा कर सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है और अब तक सरकार शिक्षकों की सुध नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा- हम हिम्मत नहीं हारेंगे। आज शाम 5 बजे तक तो हम सरकार से सिर्फ ट्रांसफर की मांग कर रहे थे, लेकिन अब हम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा चाहते हैं। जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करेगी, तब तक हमारा यह धरना जारी रहेगा।

अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…

पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें