होमक्राइमपुलिस में चालक, घुड़सवार-बैंड शाखा में पदोन्नति की राह खुली - Jaipur News
क्राइम

पुलिस में चालक, घुड़सवार-बैंड शाखा में पदोन्नति की राह खुली - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - The Path Of Promotion Is Open In The Police Driver And Mounted band Branch पुलिस में चालक, घुड़सवार-बैंड शाखा में पदोन्नति की राह खुली - कॉपी लिंक जयपुर | राजस्थान पुलिस में चा…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 जून 2026 को 05:37 am बजे
पुलिस में चालक, घुड़सवार-बैंड शाखा में पदोन्नति की राह खुली - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- The Path Of Promotion Is Open In The Police Driver And Mounted band Branch

पुलिस में चालक, घुड़सवार-बैंड शाखा में पदोन्नति की राह खुली

- कॉपी लिंक

जयपुर | राजस्थान पुलिस में चालक, घुड़सवार और बैंड शाखा में पदोन्नति की राह खोलते हुए सरकार ने कैडर पुनर्गठन की मंजूरी देकर 403 उच्च पद बढ़ा दिए। इस संबंध में गृह विभाग ने स्वीकृति जारी कर दी।

डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया कि तकनीकी संवर्ग के अंतर्गत आने वाले सिविल, आईबी, दूरसंचार, आरएसी/एमबीसी चालक, सिविल घुड़सवार और सिविल व आरएसी/एमबीसी बैंड में अब तक पदोन्नति के अवसर सीमित थे। इस संवर्ग में नियुक्त कांस्टेबल लंबे समय से एक ही पद पर अटके हुए थे, जबकि उनके साथ ही सिविल पुलिस में भर्ती हुए कांस्टेबल पदोन्नत होकर सहायक उपनिरीक्षक के पद तक पहुंच चुके। 403 पदों के कैडर पुनर्गठन में चालक वर्ग के 331 पदों को पुनर्गठित कर उच्च पदों में बदला गया है। इसमें निरीक्षक/सीसी के 16 पद, उप निरीक्षक/पीसी के 62 पद और हेड कांस्टेबल के 253 पद शामिल हैं। बैंड वर्ग के 69 उच्च पद बढ़ाए गए हैं। उप निरीक्षक और हैड कांस्टेबल के पद शामिल है। इसी घुड़सवार वर्ग में 3 उच्च पद बढ़ाए है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें