होमक्राइमबेटे ने की मां की हत्या, चेहरे पर मारे चाकू: घर के बाहर पड़ा मिला शव, महिला ने कॉल पर कहा था- बेटा मुझे मार देगा - Jaipur News
क्राइम

बेटे ने की मां की हत्या, चेहरे पर मारे चाकू: घर के बाहर पड़ा मिला शव, महिला ने कॉल पर कहा था- बेटा मुझे मार देगा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Woman Murder | Body Found Outside Home With Stabbing Wounds बेटे ने की मां की हत्या, चेहरे पर मारे चाकू:घर के बाहर पड़ा मिला शव, महिला ने कॉल पर कहा था- बेटा मुझे मार दे…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जून 2026 को 04:06 am बजे
बेटे ने की मां की हत्या, चेहरे पर मारे चाकू:  घर के बाहर पड़ा मिला शव, महिला ने कॉल पर कहा था- बेटा मुझे मार देगा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Woman Murder | Body Found Outside Home With Stabbing Wounds

बेटे ने की मां की हत्या, चेहरे पर मारे चाकू:घर के बाहर पड़ा मिला शव, महिला ने कॉल पर कहा था- बेटा मुझे मार देगा

- कॉपी लिंक

जयपुर में बेटे ने मां की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला का शव घर के बाहर पड़ा मिला। महिला के माथे (ललाट) और बाईं आंख के नीचे चाकू से वार के गहरे निशान थे। सिर पर किसी भारी वस्तु से भी हमला किया गया था। सूचना मिलते ही खोह नागोरि

जांच में सामने आया कि महिला ने अपनी बहन के बेटे (भांजे) को फोन किया था। कॉल पर महिला ने कहा था- मेरा बेटा मुझे मार देगा। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह वारदात खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के बुंदू विहार इलाके की है, जो शनिवार दोपहर को हुई।

घर के बाहर पड़ा मिला महिला का शव

एडि. डीसीपी (ईस्ट) आलोक सिंघल ने बताया- गंगापुर सिटी की रहने वाली पन्नी देवी (55) पत्नी हजारी लाल बैरवा की चाकू मारकर हत्या की गई है। वह खोह नागोरियान इलाके के बुंदू विहार में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थीं। शनिवार सुबह उनके दोनों बड़े बेटे मजदूरी करने के लिए घर से निकल गए थे।

इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे घर में घुसे हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पन्नी देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोपहर करीब 1 बजे उनका शव घर के बाहर पड़ा मिला, जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों की सूचना पर खोह नागोरियान थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल (FSL) टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

मौसी के बेटे ने हत्या की जानकारी दी

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शव के पास मृतका के दोनों बड़े बेटे तेजराम बैरवा और हरकेश बैरवा मौके पर मौजूद मिले। मृतका के माथे (ललाट) और बाईं आंख के नीचे चाकू से चोट के गहरे निशान थे। पुलिस पूछताछ में बड़े बेटों ने बताया कि वे सुबह काम पर गए थे और दोपहर करीब 12 बजे उनकी मौसी के लड़के (भांजे) ने फोन कर मां की हत्या की सूचना दी।

2 दिन से घरवालों को परेशान कर रहा था आरोपी

पुलिस को तेजराम बैरवा ने आगे बताया- जब वे घर पहुंचे तो मौसेरे भाई ने बताया कि मौसी ने उसे फोन कर रोते हुए बुलाया था और कहा था कि छोटे बेटे अनिल ने मकान में बंद कर रखा है और वह उसे मार डालेगा। परिजनों के अनुसार, छोटा बेटा अनिल गंभीर रूप से नशे का आदी है और पिछले दो दिनों से घरवालों को परेशान कर रहा था, जिसके लिए उसकी झाड़-फूंक भी करवाई गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी अनिल अपना मोबाइल बंद कर घर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

----

जयपुर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए..

जयपुर में बेटे ने पिता को थप्पड़-घूंसों से पीटा,VIDEO:लात भी मारी, घसीटता हुआ कमरे में ले गया; संपत्ति-पैसों को लेकर विवाद

जयपुर में एक बेटे ने बुजुर्ग पिता को संपत्ति और पैसे को लेकर बेरहमी से पीटा। बेटे ने एक के बाद एक कई थप्पड़, लात और घूंसे पिता पर बरसाए। इस दौरान पिता सीढ़ियों में भी गिर गए। इसके बावजूद आरोपी बेटा नहीं रुका। वह जमीन पर गिरे पिता को हाथ से पकड़कर घसीटता हुआ कमरे में ले गया। इस दौरान पूरा परिवार देखता रहा। पिता के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई हैं। पढ़ें पूरी खबर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें