होम›क्राइम›न्यू सांगानेर रोड पर आज चलेगा जेडीए का बुलडोजर: अवैध निर्माण हटाने की तैयारी; कार्रवाई से पहले दुकानों को खाली करने लगे व्यापारी - Jaipur News
क्राइम

न्यू सांगानेर रोड पर आज चलेगा जेडीए का बुलडोजर: अवैध निर्माण हटाने की तैयारी; कार्रवाई से पहले दुकानों को खाली करने लगे व्यापारी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur New Sanganer Road JDA Anti Encroachment Drive | Bulldozer Action न्यू सांगानेर रोड पर आज चलेगा जेडीए का बुलडोजर:अवैध निर्माण हटाने की तैयारी; कार्रवाई से पहले दुकानों को…

bhaskar.com के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 02:05 am बजे
न्यू सांगानेर रोड पर आज चलेगा जेडीए का बुलडोजर:  अवैध निर्माण हटाने की तैयारी; कार्रवाई से पहले दुकानों को खाली करने लगे व्यापारी - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur New Sanganer Road JDA Anti Encroachment Drive | Bulldozer Action

न्यू सांगानेर रोड पर आज चलेगा जेडीए का बुलडोजर:अवैध निर्माण हटाने की तैयारी; कार्रवाई से पहले दुकानों को खाली करने लगे व्यापारी

- कॉपी लिंक

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर अवैध निर्माणों के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की कार्रवाई आज से शुरू होगी। जेडीए का प्रवर्तन दस्ता मौके पर पहुंचकर सड़क सीमा में आ रहे चिह्नित अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई करेगा। 3 किलोमीटर से लंबी सड़क सीमा में तकरीबन 260 निर्माण आ रहे हैं। जिन्हें हटाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा नोटिस भी दिए जा चुके हैं।

यह सड़क 100 फीट है, लेकिन काफी जगह सड़क को 60 फीट और 40 फीट तक भी किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद इस पूरी सड़क को 100 फीट करने की तैयारी की जा रही है।

6 अक्टूबर को कोर्ट में पेश करनी होगी रिपोर्ट

कोर्ट के आदेश के बाद जेडीए ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। प्राधिकरण को 6 अक्टूबर को कोर्ट में कार्रवाई की पालना रिपोर्ट पेश करनी है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा से पहले अवैध निर्माण हटाकर रिपोर्ट तैयार करने की कवायद की जा रही है।

वहीं, कार्रवाई के बीच स्थानीय व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही पुराने निर्माण हटाने और दुकानें खाली करने की शुरुआत कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के समय इस तरह की कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से दुकानों और रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है।

कोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश करने से पहले कार्रवाई

न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कोर्ट के निर्देशों की पालना के लिए जेडीए अब चिह्नित निर्माणों को हटाने की तैयारी में है। प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई में आने वाले निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने पर फोकस रहेगा। 6 अक्टूबर को कोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश करनी है, इसलिए जेडीए के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कार्रवाई से पहले व्यापारी खुद हटाने लगे निर्माण, दुकानें कर रहे खाली

जेडीए की कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र के कई व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही पुराने निर्माण हटाने और दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया है। व्यापारियों को आशंका है कि कार्रवाई के दौरान उनकी दुकानों और सामान को नुकसान हो सकता है। ऐसे में वे पहले से ही अपना सामान सुरक्षित करने और निर्माण हटाने में जुटे हैं।

दूसरी ओर, व्यापारियों का विरोध भी लगातार जारी है। उनका कहना है कि त्योहार के मौके पर कार्रवाई करने से कारोबार प्रभावित होगा। व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार और प्रशासन को कम से कम त्योहार के समय राहत देनी चाहिए थी।

सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद

न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत बड़ी संख्या में दुकानों और अन्य निर्माणों के प्रभावित होने की आशंका है। इसी को लेकर स्थानीय व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। अब जेडीए का प्रवर्तन दस्ता मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू करेगा। ऐसे में क्षेत्र में विरोध और कार्रवाई के दौरान स्थिति पर सभी की नजर रहेगी।

जेडीए की प्राथमिकता कोर्ट के निर्देशों की पालना करते हुए समय पर रिपोर्ट पेश करना है, जबकि व्यापारी अपने कारोबार और निर्माणों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

विधायक गोपाल शर्मा बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की

सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि आज गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क सीमा पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। आज किसी भी बड़े निर्माण को नहीं तोड़ा जाएगा। सिर्फ सड़क सीमा से ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि वैसे भी जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने गलत तरीके की मार्किंग की है। जिसे लेकर काफी विवाद है। मैंने जनता की आपत्ति मुख्यमंत्री और यूडीएच मंत्री तक भी पहुंचाई है।

उन्होंने ही जेडीसी को ठीक ढंग से कार्रवाई की निर्देश भी दिए हैं। शर्मा ने कहा कि जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी पहले अवैध निर्माण करवाते हैं और बाद में उस निर्माण को तोड़ते हैं यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यहां जनता पिछले कई सालों से रह रही है। ऐसे में जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलता उनका निर्माण नहीं तोड़ा जाना चाहिए।

- राजस्थान में गर्मी बरकरार, पिलानी में पारा 41°C: जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, जानें- इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

- राजस्थान में AI ट्रैक करेगा टाइप-1 डायबिटीज: डाइट और इंसुलिन डोज पर रखेगा सीधी नजर, परिवार और डॉक्टरों को मिलेगा अलर्ट

- कलेक्टर टीना डाबी बोलीं- जिले में खाद की कमी नहीं: नरेश मीणा ने कहा- किसानों को डीएपी का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

- श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा के सचिव गिरफ्तार: गेस्ट हाउस में बेड के नीचे छिपे थे; महिलाओं ने पुलिस पर हमला किया, समर्थकों ने किया प्रदर्शन

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें