व्यास कॉलोनी में नाले की टूटी दीवार बनी: पार्क के पास फैला कचरा भी हुआ साफ, मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार' - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues: Manoj Mudgal Becomes Public Star After Cleanup व्यास कॉलोनी में नाले की टूटी दीवार बनी:पार्क के पास फैला कचरा भी हुआ साफ, मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार'…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues: Manoj Mudgal Becomes Public Star After Cleanup
व्यास कॉलोनी में नाले की टूटी दीवार बनी:पार्क के पास फैला कचरा भी हुआ साफ, मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार'
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों के जरिए पोस्ट की गई समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन और पूर्व प्रतिनिधियों ने त्वरित कार्रवाई की है। शिवपुर के बजरंग नगर में पार्क के पास सालों से पड़ा कचरा साफ करवा दिया गया है, वहीं व्यास कॉलोनी में नाले और सड़क की टूटी दीवार का निर्माण करा दिया गया है।
हालांकि, शहर की कई अन्य कॉलोनियों में स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। चांद विहार और शिव शक्ति नगर में खस्ताहाल और खोदी गई सड़कों के कारण गंदगी और जलभराव की स्थिति है। इसके साथ ही गलता रोड पर बह रहे सीवर के पानी से कांवड़ियों को परेशानी हो रही है और सुमेल रोड पर पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी रोड लाइटों के कारण अंधेरा छाया हुआ है। नागरिक इन समस्याओं के भी जल्द निस्तारण की मांग कर रहे हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
एक नजर उन समस्याओं पर जिनका समाधान हुआ…
पोस्ट करने से पार्क के पास हुई साफ-सफाई जयपुर के शिवपुर के बजरंग नगर निवासी रविंद्र सिंह नारूका ने 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पार्क के चारों तरफ गंदगी हो रही थी। सालों से साफ-सफाई नहीं हुई थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है।
नाले की दीवार टूटने की समस्या पर प्रशासन का एक्शन नहरी का नाका की व्यास कॉलोनी से मानव शर्मा ने दैनिक भास्कर पर नाले की दीवार गिरने की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि नाले की दीवार और पास वाली रोड दोनों ही टूट गईं थी। राहत की खबर है कि समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने इसका समाधान करवा दिया है।
मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार' जयपुर के व्यास कॉलोनी निवासी मानव शर्मा की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने लिखा था कि नाले की दीवार गिर गई थी, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता था। समस्या पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद मनोज मुदगल ने समाधान करवा दिया है।
अभी भी कुछ समस्याओं पर कार्रवाई बाकी…
कई सालों से नहीं बनी सड़क जयपुर शहर के बंबाला के गोवर्धन नगर की चांद विहार कॉलोनी से सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी दिलीप ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी में पिछले कई सालों से सड़क नहीं बनी है। इसी कारण से पूरी गली में गंदगी रहती है और पानी भी भर जाता है।
सावन में कांवड़ियों को हो रही परेशानी गलता रोड से विनोद मित्तल ने लिखा कि जीण माता के रास्ते में सीवर का पानी बह रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले कावड़ियों और आम जनता को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने इसे ठीक करने की मांग की है।
पिछले तीन महीनों से खराब है लाइट सुमेल रोड के जय विहार कॉलोनी के रहने वाले सुभाष चंद्र शर्मा ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले तीन महीनों से रोड लाइट नहीं जल रही है। इसके कारण पूरी गली में अंधेरा रहता है।
महीनों पहले खोदी रोड का आज तक समाधान नहीं जयपुर के बृजलालपुरा के शिव शक्ति नगर से सड़क के बारे में जितेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट की है। जितेंद्र ने लिखा कि पानी की पाइपलाइन डालने के लिए रोड खोदी गई थी, जिसे आज तक सही नहीं किया गया है। इस समस्या के कारण वहां रहने वालों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
4.जयपुर की सड़क पर गड्ढे, जर्जर छज्जा और डंपिंग यार्ड:जनता ने उठाई आवाज, प्रशासन हुआ सतर्क
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जल निकायों के औद्योगिक प्रदूषण से निपटने के लिए समन्वय समूह बनाए

जयपुर में सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक हटेंगे अतिक्रमण: हाईकोर्ट ने जेडीए को 2 महीने में न्यू सांगानेर रोड से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश - Jaipur News

जयपुर DLC Rates: जयपुर जिले में DLC की नई दरें लागू, मालवीय नगर और कानोता में 25% की बढ़ोतरी


