एक्ट्रेस बोली-मैं 'ड्रामा क्वीन' नहीं जो बिग बॉस में लड़ती: हिंदी बोलने पर डर लगता है कि लोग हंसेंगे, लगातार कोशिश कर रही हूं - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Natalia Janoszek Jaipur Fashion Show Interview | Big Boss Journey एक्ट्रेस बोली-मैं 'ड्रामा क्वीन' नहीं जो बिग बॉस में लड़ती:हिंदी बोलने पर डर लगता है कि लोग हंसेंगे, लगातार को…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Natalia Janoszek Jaipur Fashion Show Interview | Big Boss Journey
एक्ट्रेस बोली-मैं 'ड्रामा क्वीन' नहीं जो बिग बॉस में लड़ती:हिंदी बोलने पर डर लगता है कि लोग हंसेंगे, लगातार कोशिश कर रही हूं
- कॉपी लिंक
बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस नतालिया जानोस्जेक ने कहा- मुझे पूरी उम्मीद है कि 2027 की शुरुआत तक मैं बिना रुके फर्राटेदार हिंदी बोल पाऊंगी। मैं रोजाना हिंदी सीखने की कोशिश करती हूं और लगातार इसकी प्रैक्टिस कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि जब मैं हिंदी बोलूं, तो लोग मेरी बात को गंभीरता से लें, न कि यह सोचें कि मैं गलत हिंदी बोल रही हूं।
उन्होंने कहा कि कभी-कभी मुझे डर भी लगता है कि अगर मैंने कोई गलत वाक्य बोल दिया तो लोग हंसेंगे। लेकिन मैं अच्छी और शुद्ध हिंदी बोलना चाहती हूं ताकि लोग मुझे आसानी से समझ सकें। इसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन मैं लगातार कोशिश कर रही हूं।"
एक्ट्रेस नतालिया जानोस्जेक ने आगे कहा- भारत की सबसे खास बात यह है कि यहां हर लड़की इस तरह के खूबसूरत परिधान पहनकर खुद को किसी राजकुमारी (प्रिंसेस) की तरह महसूस कर सकती है। यूरोप में हम आमतौर पर ऐसे भारी और पारंपरिक परिधान नहीं पहनते। लेकिन भारत में जब भी मैं यह लुक अपनाती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं किसी शाही परिवार की राजकुमारी हूं।"
एक्ट्रेस जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 में हिस्सा लेने जयपुर पहुंचीं। शो के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया। दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने जयपुर के अपने अनुभव, बिग बॉस की जर्नी, बॉलीवुड में अपने सफर, हिंदी सीखने की कोशिश और अपनी पहली लीड फिल्म को लेकर खुलकर बात की।
भास्कर: जयपुर आकर आपका अनुभव कैसा रहा?
नतालिया: जयपुर भारत के मेरे सबसे पसंदीदा शहरों में से एक है। यह शहर अपनी समृद्ध संस्कृति, खूबसूरत वास्तुकला और गौरवशाली इतिहास के लिए बेहद खास है। इसे यूं ही 'पिंक सिटी' नहीं कहा जाता। यहां की ऐतिहासिक इमारतों, गलियों और पूरे माहौल में राजस्थान की विरासत साफ दिखाई देती है। मुझे राजस्थान का इतिहास बहुत पसंद है और जयपुर की खूबसूरती मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित करती है। मैं जब भी यहां आती हूं, मुझे लगता है कि इस शहर को अभी और करीब से जानना (एक्सप्लोर करना) बाकी है।
भास्कर: इससे पहले आप आईफा (IIFA) के दौरान भी जयपुर आई थीं। उस समय आपने शहर को किस तरह एक्सप्लोर किया था?
नतालिया: आईफा के दौरान मुझे शहर घूमने का ज्यादा वक्त नहीं मिल पाया था, लेकिन मैंने 'हवा महल' जरूर देखा था। हवा महल के ठीक सामने एक बहुत ही खूबसूरत कैफे है, जहां से हवा महल का शानदार नजारा दिखता है। मैंने वहां एक फोटोशूट भी कराया था। मुझे हवा महल की छोटी-छोटी खिड़कियों (झरोखों) के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प लगी।
यह सोचकर ही रोमांच हो आता है कि उस दौर में राजस्थान की रानियां और राजकुमारियां इन खिड़कियों के पीछे बैठकर शहर की चहल-पहल देखा करती थीं। इस जगह का इतिहास वाकई बहुत खूबसूरत है। मैंने जयपुर का एक ऐतिहासिक गेट भी देखा था। इस बार भी मेरी ख्वाहिश है कि मैं जयपुर को और करीब से देखूं, क्योंकि इस शहर के हर कोने के पीछे कोई न कोई कहानी छिपी है।
भास्कर: आज आप एक रानी और दुल्हन के रूप में रैंप पर उतरीं। इस ब्राइडल लुक को आप किस तरह देखती हैं?
नतालिया: यह मेरे लिए बेहद खास और यादगार अनुभव है। मुझे लगता है कि यह एक पारंपरिक राजस्थानी ब्राइडल लुक है। भारत के ऐसे खूबसूरत और पारंपरिक परिधान पहनना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात होती है। यह पहली बार है जब मैं पूरी तरह से भारतीय लुक में रैंप वॉक कर रही हूं और मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।
भारत की सबसे खास बात यह है कि यहां हर लड़की इस तरह के खूबसूरत परिधान पहनकर खुद को किसी राजकुमारी (प्रिंसेस) की तरह महसूस कर सकती है। यूरोप में हम आमतौर पर ऐसे भारी और पारंपरिक परिधान नहीं पहनते। लेकिन भारत में जब भी मैं यह लुक अपनाती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं किसी शाही परिवार की राजकुमारी हूं।
भास्कर: बिग बॉस का अनुभव कैसा रहा?
नतालिया: 'बिग बॉस' मेरे लिए एक बिल्कुल अलग और अनोखा अनुभव था। मैं खुद को कोई 'ड्रामा क्वीन' नहीं मानती और न ही मैं राशन या चिकन जैसी चीजों के लिए किसी से लड़ने वाली इंसान हूं। इसलिए मेरे लिए उस घर में रहना काफी अलग था। मैं बहुत खुश हूं कि सलमान खान सर ने मुझे खुद 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया था। 'बिग बॉस 19' का सफर मेरे लिए शानदार रहा। अब बहुत जल्द 'बिग बॉस 20' भी आने वाला है, लेकिन फिलहाल मेरा पूरा ध्यान फिल्मों पर है।
भास्कर: अब आप फिल्मों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। अपनी पहली लीड फिल्म को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं?
नतालिया: मैं पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हूं। मैंने ‘मस्ती 4’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘चिकन करी लव’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ‘चिकन करी लव’ में मुझे आशुतोष राणा जी के साथ काम करने का मौका मिला। इसलिए यह मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं है, लेकिन हां, यह मुख्य अभिनेत्री (लीड रोल) के तौर पर मेरी पहली हिंदी फिल्म जरूर है, जिसमें मैं खुद हिंदी संवाद बोल रही हूं और एक भारतीय किरदार निभा रही हूं। यह मेरे लिए एक बड़ा चैलेंज है। इससे पहले मैंने रितेश देशमुख के साथ भी काम किया था, लेकिन वह एक छोटा रोल था। अब पूरी फिल्म में लीड रोल निभाना और हिंदी बोलना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मुझे भरोसा है कि अपनी मेहनत से मैं इसके साथ न्याय कर पाऊंगी। मेरा मानना है कि अगर कैटरीना कैफ भारत आकर हिंदी सीख सकती हैं और इतनी सफल हो सकती हैं, तो नतालिया भी यह कर सकती है।
भास्कर: आप कब तक खुद को पूरी तरह धाराप्रवाह (फ्लुएंट) हिंदी बोलते हुए देखना चाहती हैं? नतालिया: मैं धीरे-धीरे हिंदी सीख रही हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि 2027 की शुरुआत तक मैं बिना रुके फर्राटेदार हिंदी बोल पाऊंगी। मैं रोजाना हिंदी सीखने की कोशिश करती हूं और लगातार इसकी प्रैक्टिस कर रही हूं।
भास्कर: आपको हिंदी कौन सिखा रहा है और आपकी क्लासेस कैसे चलती हैं? नतालिया: मेरी हिंदी टीचर दिल्ली से हैं और मैं हर दिन उनसे क्लास लेती हूं। जब मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट मिल जाती है, तब मेरे लिए हिंदी बोलना आसान होता है क्योंकि मैं लाइन्स को बार-बार पढ़कर याद कर लेती हूं। असली चुनौती असल जिंदगी में बातचीत के दौरान हिंदी बोलने की है। कई बार बातचीत करते हुए मैं सही शब्द भूल जाती हूं। मैं सामने वाले की बात तो पूरी तरह समझ जाती हूं, लेकिन जवाब देते समय सही शब्द चुनने में थोड़ा वक्त लगता है।
मैं चाहती हूं कि जब मैं हिंदी बोलूं, तो लोग मेरी बात को गंभीरता से लें, न कि यह सोचें कि मैं गलत हिंदी बोल रही हूं। कभी-कभी मुझे डर भी लगता है कि अगर मैंने कोई गलत वाक्य बोल दिया तो लोग हंसेंगे। लेकिन मैं अच्छी और शुद्ध हिंदी बोलना चाहती हूं ताकि लोग मुझे आसानी से समझ सकें। इसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन मैं लगातार कोशिश कर रही हूं।
भास्कर: जब आप पहली बार भारत आई थीं, तब क्या सोचा था? क्या यहीं रुकने का इरादा था या वापस जाने का प्लान था? नतालिया: जब मैं बिग बॉस में थी, तब मैंने भारत में काफी लंबा वक्त बिताया। मेरे यूरोप और हॉलीवुड में भी कुछ प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, इसलिए मेरी जिंदगी अभी थोड़ी यहां और थोड़ी वहां (यूरोप में) बंटी हुई है। लेकिन इस समय मेरा पूरा फोकस भारत पर ही है। सितंबर और अक्टूबर में भी मैं भारत में दो और फिल्मों की शूटिंग करने वाली हूं। इसलिए आने वाले समय में मेरा काफी वक्त भारत में ही बीतने वाला है।
- राजस्थान में किसानों को घर बैठे मिलेगा यूरिया-डीएपी: लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन कर सकेंगे बुक; मोबाइल एप से कटेगा ई-टोकन
- पिता की मौत के 8-दिन बाद बेटी ने किया सुसाइड: बीएड की परीक्षा देने बाड़मेर से जयपुर आई थी, फंदे से लटकी मिली
- झालावाड़ में 12 इंच बारिश, स्कूलों में छुट्टी: बूंदी-कोटा में गाड़ियां-भैंसें बही, कालीसिंध समेत दो बांध के गेट खोले; स्कूल में घुसा नाले का पानी
- जयपुर- कार की टक्कर से गिरे,ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचला,मौत: मां-बेटा घायल; कार ड्राइवर ने भागते वक्त बाइक सवार युवक को भी रौंदा; दो गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: स्कूल बस में आग लगने से 17 बच्चे सुरक्षित बचे

राजस्थान के जैसलमेर में स्कूल बस में आग लगने से 17 बच्चे बाल-बाल बचे

राजस्थान के जैसलमेर में 15 बच्चों से भरी स्कूल बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई


