झालावाड़ में नदियां उफनीं, 10 गांवों का संपर्क टूटा: जयपुर में बस स्टैंड का शेड गिरा, कोटा के नोनेरा डैम के 19 गेट खोले - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rainfall Flood LIVE Photos Update; Jaipur Weather Alert | Jhalawar Kota Dam Overflow LIVEझालावाड़ में नदियां उफनीं, 10 गांवों का संपर्क टूटा:जयपुर में बस स्टैंड का शे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rainfall Flood LIVE Photos Update; Jaipur Weather Alert | Jhalawar Kota Dam Overflow
LIVEझालावाड़ में नदियां उफनीं, 10 गांवों का संपर्क टूटा:जयपुर में बस स्टैंड का शेड गिरा, कोटा के नोनेरा डैम के 19 गेट खोले
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मंगलवार को जयपुर, बाड़मेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर में बस स्टैंड के शेड पर पानी भरने से वह गिर गया। इससे पहले सोमवार को हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़) में 12 इंच तक पानी बरसा।
भारी बरसात के बाद इन जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। झालावाड़ में स्कूलों की छुट्टी है। कालीसिंध, छापी, डैम के गेट खोलने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। 10 गांवों का संपर्क भी टूट गया है।
कोटा के नोनेरा डैम के 27 में से 19 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वहीं, उदयपुर संभाग में सोमवार को 6 इंच तक बारिश हुई।
डीडवाना-कुचामन के नावां में बाइक सवार युवकों की बिजली गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक तेज बरसात का दौर जारी रह सकता है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
झालावाड़ में एक फीट पानी बरसा: प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ के सुनेल इलाके में 300MM (12 इंच) दर्ज हुई। जबकि बाकनी में 270MM, पिरावा में 262, रायपुर में 220, मनोहरथाना में 101, झालावाड़ शहर में 88, अकलेरा में 78, गंगधर में 71MM बरसात हुई। लगातार बारिश के कारण कालीसिंध और छापी डैम के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। नदियों में उफान से 10 गांवों का संपर्क टूट गया है।
10 से ज्यादा जिलों में दिनभर बारिश: पिछले 24 घंटे में कोटा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ जिलों में 6 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जयपुर, टोंक समेत अन्य कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में बाइक सवारों पर बिजली गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
आज भी भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, दतिया, उत्तरी मध्य प्रदेश पर स्थित लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए डालटनगंज, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के असर से कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आज भी कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है।
राजस्थान में मौसम की PHOTOS
मौसम की पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल के बाहर बस स्टैंड का शेड गिर गया। यहां सोमवार को आई बारिश के बाद शेड की छत पर पानी भर गया था।
- कॉपी लिंक
बाड़मेर में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मौसम बदल गया। शहर में 20 मिनट बारिश हुई। इसके बाद शहर में जलभराव हो गया।
- कॉपी लिंक
टोंक जिले के टोडारायसिंह में सोमवार शाम आई बारिश के बाद बाजार में पानी के बहाव के चलते दुकानों के बाहर खड़ी बाइकें बहने लगीं। मूसलाधार बारिश के कारण दुकानों और घरों में पानी घुस गया।
- कॉपी लिंक
दौसा के लालसोट में स्थित मोरेल बांध पर एक ईंच की चादर रही है।
क्षेत्र में बारिश कम होने के कारण बांध में पानी की आवक कम हो रही है। अभी जयपुर की ओर से ही बांध में पानी पहुंच रहा है।
- कॉपी लिंक
भरतपुर के नदबई में तीन दिन के ब्रेक के बाद सोमवार रात झमाझम बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
पिछले 24 घंटे में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 311 एमएम बारिश हो चुकी है।
मंगलवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
- कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ का राणा प्रताप सागर बांध 67.34 प्रतिशत भर गया है।
बांध का जलस्तर 1139.74 फीट दर्ज किया गया है। बांध में अभी 1956.24 एमसीएम पानी है।
बांध में अभी 2451 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकी बिजली बनाने की मशीनों से इतना ही पानी छोड़ा जा रहा है।
बांध के कैचमेंट एरिया में अब तक कुल 303.60 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
कोटा के जवाहर सागर बांध का जलस्तर 972.30 फीट और जलभराव 47.40 एमसीएम दर्ज किया गया है।
बांध में 3587 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और मशीनों से इतनी ही मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।
यहां 7 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि 1 जून से अब तक कुल 369.50 मिमी बारिश हो चुकी है।
- कॉपी लिंक
झुंझुनूं के चिड़ावा में आज सुबह साढ़े 5 बजे हल्की बारिश हो रही है। चिड़ावा में पिछले 15 घंटों में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
कल शहर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- कॉपी लिंक
कोटा के इटावा के पास स्थित नोनेरा एबरा बांध से मंगलवार को 19 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
सोमवार को इस मानसून सीजन में पहली बार डैम के 3 गेट खोले गए थे।
बांध से 4 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर 214.50 मीटर पर मेंटेन किया जा रहा है।
पानी कालीसिंध नदी में छोड़ा जा रहा है। प्रशासन लोगों को नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।
- कॉपी लिंक
झालावाड़ जिले में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण कालीसिंध, आहू नदी उफान पर हैं। नदियों में उफान के कारण 10 गांवों का संपर्क टूट गया है। इस कारण गागरोन में आए जायरीन फंस गए।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
डीडवाना-कुचामन के नावां में सोमवार शाम बिजली गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
नमक फैक्ट्री में काम करने वाला विक्की दायमा (25) साथी जितेंद्र नरानिया के साथ घर लौट रहा था।
घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी और एसडीएम हुक्मीचंद रुलानिया नावां के राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचे।
मंत्री ने परिवार को आपदा राहत प्रावधानों के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
कालीसिंध बांध के 13 गेटों को 4-4 मीटर खोलकर 196329 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
छापी बांध के 12 गेट और राजगढ़ बांध के 6 गेट खोले गए हैं।
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए झालावाड़ कलेक्टर ने मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। वहीं, तेज बारिश से भोपाल-इंदौर राजमार्ग 5 घंटे बंद रहा।
झालावाड़ के कचराखेड़ी के सरकारी स्कूल में पानी भरने से 40 बच्चे व शिक्षक फंस गए। प्रशासन ने रेस्क्यू किया।
- कॉपी लिंक
राजस्थान के दक्षिणी जिलों में बारिश हुई, लेकिन पश्चिमी जिलों में मौसम साफ रहा।
जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर में सोमवार दिन में धूप निकली और तापमान में बढ़ोतरी, जिससे इन शहरों में गर्मी, उमस बढ़ गई।
दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज हुआ।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
जयपुर: सोमवार दिनभर उमस रही। आसमान में हल्के बादल छाने और धूप निकलने से तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ गया।
जयपुर में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ बारिश हुई। दोपहर करीब 4 बजे चारदीवारी, एमआई रोड, टोंक रोड, आदर्श नगर, गोपालपुरा बाइपास समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई।
जयपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
- कॉपी लिंक
कोटा: सोमवार दोपहर को शहर और ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश हुई। रामगंज मंडी कृषि उपज मंडी में पानी भर गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, 13.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
उदयपुर: दोपहर बाद शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
उदयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था।
- कॉपी लिंक
सीकर सोमवार दोपहर बाद आधा घंटा बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
सीकर में 15 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है। हालांकि इस दौरान हवा में लो प्रेशर सिस्टम रहने से उमस भी बनी रहेगी।
अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
अजमेर: बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना रहा। गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अजमेर का अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- कॉपी लिंक
अलवर: सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा। तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में उमस रही। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसा 11 अगस्त को मध्यम बारिश और 12 से 15 अगस्त तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।
जोधपुर: सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दो दिन हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Topics:
- जैसलमेर में स्कूल बस में आग लगी: 17 बच्चे बैठे थे, धुआं उठते ही ड्राइवर ने बाहर निकाला, बैग-सामान जला; बिना फिटनेस दौड़ रही थी
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान के टीचर को मिला था NEET का लीक पेपर: मकान मालिक ने दिखाई थी पीडीएफ, MBBS कर रहे बेटे ने वॉट्सएप पर भेजा था
- बात खरी हैबकरियों के पीछे लाठी लेकर दौड़े नेताजी: डोटासरा बोले- तू तेरी नौकरी संभाल; 'हनुमान' के लिए सद्दाम की पदयात्रा
- प्राइवेट स्कूल में बच्चे की मौत,आरोप-वाटर कूलर से करंट लगा: भाई बोला- मैडम को बताया था, ध्यान नहीं दिया, धरने पर बैठा परिवार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


