जयपुर में युवक ने की सुसाइड की कोशिश: भाई से नाराज होकर ब्लेड से कलाई काटी, लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Youth Suicide Attempt | Wrist Cut Due To Brothers Anger जयपुर में युवक ने की सुसाइड की कोशिश:भाई से नाराज होकर ब्लेड से कलाई काटी, लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Youth Suicide Attempt | Wrist Cut Due To Brothers Anger
जयपुर में युवक ने की सुसाइड की कोशिश:भाई से नाराज होकर ब्लेड से कलाई काटी, लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक युवक के सुसाइड करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। वह रोड पर लहूलुहान हालत में बुधवार दोपहर पड़ा मिला। हरमाड़ा थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल के ट्रोमा में गंभीर हालत में एडमिट करवाया। पुलिस जांच में सामने आया है भाई से नाराज होकर उसने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली थी। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
SHO (हरमाड़ा) उदय सिंह यादव ने बताया- दोपहर करीब 2:15 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली। लोहा मंडी रोड पर एक लड़का लहूलुहान हालत में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक सड़क पर पड़ा मिला। जिसकी कलाई से खून बह रहा था।
सवाई माधोपुर का रहने वाला है युवक
पुलिस ने तुरंत उसे SMS हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया। जांच में सामने आया कि घायल युवक सूरज बैरवा (30) पुत्र मोहन बैरवा निवासी खांडरा चितारा सवाई माधोपुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में लोहा मंडी रोड पर रह रहा है।
बेहोश होकर सड़क पर गिरा
सूरज ने अपने भाई राजू को कुछ समय पहले 5 हजार रुपए उधार दिए थे। बुधवार दोपहर उधार दिए रुपए वापस लेने उसके कमरे पर गया था। भाई के रुपए देने से मना करने पर वह नाराज हो गया। आवेश में आकर उसने ब्लेड से अपने बाएं हाथ पर वार कर लिया, जिससे काफी खून बहने से वह बेहोश हो गया और रोड पर गिर गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि वह शराब के नशे में था। पुलिस को घटनास्थल पर कलाई काटने में यूज ब्लेड भी मिली है।
- राजस्थान में 2005 पदों पर होगी भर्ती: बिजली निगमों में जेईएन, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट की वैकेंसी, जानें-कब शुरू होंगे आवेदन
- चूरू के सरदारशहर में 2.50 इंच से ज्यादा पानी बरसा: जयपुर में झमाझम बरसात, सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी
- जयपुर में पुलिस ने OSLO क्लब पर छापा मारा: लंबे समय से चल रहा था अवैध हुक्का बार; मैनेजर गिरफ्तार, 6 हुक्के और कई फ्लेवर जब्त
- निर्जला एकादशी और मोहर्रम पर जयपुर में ट्रैफिक अलर्ट: कई रास्ते रहेंगे बंद, पार्किंग पर भी रोक; अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की नजर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का तकनीकी कैडर पुनर्गठन मंजूर, 403 उच्च पद बढ़े; पदोन्नति के नए अवसर खुलेंगे

राजस्थान: यमुना जल समझौते पर राजनीतिक लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी

कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा


