जयपुर में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग: कहासुनी होने पर दोस्त पर किया फायर, फॉर्च्यूनर गाड़ी में जाकर लगी गोली, बाल-बाल बचा युवक - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Daulatpura Firing Case | Lucky Dhaba Party Dispute Updates जयपुर में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग:कहासुनी होने पर दोस्त पर किया फायर, फॉर्च्यूनर गाड़ी में जाकर लगी गोली,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Daulatpura Firing Case | Lucky Dhaba Party Dispute Updates
जयपुर में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग:कहासुनी होने पर दोस्त पर किया फायर, फॉर्च्यूनर गाड़ी में जाकर लगी गोली, बाल-बाल बचा युवक
- कॉपी लिंक
जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। सभ्यता फार्म के पास स्थित लक्की ढाबे पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष ने अपने ही दोस्त की कार पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी और कार में जा धंसी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दौलतपुरा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित राजेन्द्र मीणा निवासी दौलतपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार वह अपने दोस्तों आयरन मीणा और अन्य साथियों के साथ लक्की ढाबे पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी छोटी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आयरन मीणा और उसके साथियों ने हथियार से फायर कर दिया। गोली उसे नहीं लगी, बल्कि उसकी कार में जा लगी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे बाद हुई।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
- 25 लाख में JEN भर्ती का पेपर खरीदने वाला गिरफ्तार: रिश्तेदार के जरिए हुआ था सौदा, जल संसाधन विभाग में इंजीनियर की नौकरी कर रहा था
- जयपुर में बैंक मैनेजर को लिफ्ट में लूटा: जिम से लौटकर फ्लैट में जा रहे थे, अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बदमाशों ने पिस्टल तानी
- पुलिस ने 40 किलो अवैध गांजे की फसल नष्ट करवाई: 48 पौधे बरामद, आरोपी फरार; मंदिर के पास आबादी भूमि पर हो रही थी खेती
- जयपुर में एमआई रोड पर सड़क धंसी: जालोर में दुकानों में घुसा पानी, डूंगरपुर में स्कूल पर गिरी बिजली; जोधपुर में छत गिरने से बच्ची की मौत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


