जयपुर व कोफू के ज्वैलर्स पूरी दुनिया में ज्वैलरी का बिजनेस कर रहे: सीएम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jewellers From Jaipur And Kofu Are Doing Jewellery Business All Over The World: CM जयपुर व कोफू के ज्वैलर्स पूरी दुनिया में ज्वैलरी का बिजनेस कर रहे: सीएम - कॉपी लिंक मुख्यमंत्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jewellers From Jaipur And Kofu Are Doing Jewellery Business All Over The World: CM
जयपुर व कोफू के ज्वैलर्स पूरी दुनिया में ज्वैलरी का बिजनेस कर रहे: सीएम
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उद्योगों व निवेश को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान और जापान के बीच वर्षों पुराना नाता है। ऐसे में, राज्य सरकार राजस्थान और जापान के बीच र|-आभूषण सहित अन्य उद्योगों के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य कर रही है जापानी जोन बनाकर विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे जापानी कम्पनियों को अनुकूल आधारभूत सुविधाएं सुलभ हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि जयपुर ज्वैलरी एसोसिएशन और यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर तकनीक और निवेश के साथ र|-आभूषण व्यापार को और आगे लेकर जाएं, जिससे व्यापार बढ़ने के साथ ही रोजगार के भी अवसर बढ़े हों।
बैठक में जापान के कोफू सिटी मेयर युइची हिगुची ने राजस्थान सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और यहां उपलब्ध निवेश अवसरों की सराहना करते हुए कहा कि जापान की 180 कम्पनियां राजस्थान में कार्य कर रही हैं। जयपुर और कोफू सिटी के ज्वैलर्स मिलकर पूरी दुनिया में ज्वैलरी का बिजनेस कर रहे हैं। बैठक में एसीएस (सीएमओ) अखिल अरोड़ा, जयपुर ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान ने चार नए डीसीसीबी के लिए 31.68 करोड़ रुपये मंजूर किए

वेदांता का ₹1908 करोड़ वाला मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान से निकलेगा और 'काला सोना', देश को होगा बंपर फायदा! - vedanta to invest 200 million dollar in rajasthan oil fields by fy27

Rajasthan: जयपुर में बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर?


