प्रेमी से शादी के लिए पति को जहर देकर मारा: पीहर में एक सुसाइड देख, उसी तरीके से मारने का प्लान बनाया; दोनों गिरफ्तार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Murder Case: Wife And Lover Arrested For Poisoning Husband प्रेमी से शादी के लिए पति को जहर देकर मारा:पीहर में एक सुसाइड देख, उसी तरीके से मारने का प्लान बनाया; दोनों गि…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Murder Case: Wife And Lover Arrested For Poisoning Husband
प्रेमी से शादी के लिए पति को जहर देकर मारा:पीहर में एक सुसाइड देख, उसी तरीके से मारने का प्लान बनाया; दोनों गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
जयपुर में महिला ने प्रेमी से शादी करने के लिए पति को जहर देकर मार दिया। महिला के गांव (पीहर) में किसी ने जहर पीकर सुसाइड किया था। ये देख उसने पति को भी इसी तरीके से मारने का प्लान बनाया, ताकि किसी को शक न हो।
महिला दवाई दिलाने के बहाने पति को घर से लेकर निकली थी। लौटते समय रास्ते में जूस में जहर मिलाकर पति को पिला दिया। जब तक जहर का असर नहीं हो गया, तब तक प्रेमी के साथ बाइक पर घुमाती रही।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला का शादी से 6-7 साल पहले से लव अफेयर था, लेकिन घरवाले प्रेमी से उसकी शादी करवाने के लिए राजी नहीं थे। परिवार ने डेढ़ साल पहले महेश से शादी करवाई थी। अब प्रेमी से शादी करने के लिए पति की हत्या कर दी।
महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया
विश्वकर्मा थानाधिकारी रविंद्र सिंह नरूका ने बताया- थाना इलाके के मल्होत्रा नगर निवासी बाबूलाल मीणा ने बेटे महेश मीणा की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में मृतक की पत्नी कविता मीणा (23) और उसके प्रेमी गणेश मीणा (27) निवासी मीणों का मोहल्ला, शिवदासपुरा को गिरफ्तार किया है।
दवाई दिलाने के बहाने पति को ले गई थी पत्नी
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की गई। जांच में मृतक की पत्नी के बयान में विरोधाभास सामने आया। इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत जहरीले पदार्थ से होना सामने आया था।
प्रशांत किरण ने बताया- मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम बनाई गई। जांच में सामने आया कि 5 अगस्त को कविता मीणा अपने पति महेश मीणा को दवाई दिलाने के बहाने बाइक से बोराज लेकर गई। बोराज के पास ही कविता का पीहर है तो वह पति के साथ पीहर भी गई थी।
पीहर से लौटते समय एक जगह जूस पिलाने के बहाने बाइक रुकवाई। यहां मौका देख जूस में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद फोन कर प्रेमी को बुलाया और जहर का असर होने तक बाइक पर पति को इधर-उधर घुमाती रही।
डीसीपी वेस्ट ने बताया- 14 नंबर आकर पति के भाई मनीष मीणा को फोन कर तबीयत बिगड़ने की बात कही। इस पर भाई मौके पर पहुंचा और उसे रोड नंबर 6 स्थित सीकेएस हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया- पुलिस टीम ने घटनास्थल और रास्ते के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज को जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपियों का रूट चार्ट तैयार किया। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसमें महत्वपूर्ण सुराग मिले। एक सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ कुछ लोग दिखे थे।
आरोपी कविता मीणा का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कविता मीणा अपने प्रेमी गणेश मीणा के दोस्त से फोन पर बात कर रही है। वीडियो घटना के करीब 7 दिन बाद का बताया जा रहा है। पढ़िए..दोनों के बीच हुई पूरी बातचीत…
कविता- गणेश कहां है। युवक- मुझे नहीं पता। कविता- मेरी सौगंध कि तुम्हें नहीं पता? बात भी नहीं हुई क्या? युवक- नहीं..नहीं। कविता- झूठ मत बोलो। युवक- बहन की सौगंध कोई बात नहीं हुई। कविता- बिल्कुल ही बात नहीं हुई क्या? आपको नहीं पता कि वह कहां है। युवक- नहीं…नहीं, तुम्हारी सौगंध कुछ नहीं पता। कविता- वह किसके साथ हो सकता है। युवक- मुझे नहीं पता। मेरी उससे बात भी नहीं हुई। उसका फोन बंद हुए ही करीब एक डेढ़ महीना हो गया। कविता- उसका फोन तो चालू है। उसको कहना कितना छुपेगा तू पकड़ने में तो फिर भी आएगा। हो ही नहीं सकता कि तुम्हें ध्यान नहीं हो। युवक- तुम्हारी सौगंध मुझे नहीं पता। कविता- मेरी सौगंध खाओगे तो मैं तो नहीं मरूं। ठीक है तुम्हें नहीं पता तो। तुम शिवदासपुरा साइड गए ही नहीं क्या। इतना कहकर फोन काट दिया
---
ये खबर भी पढ़िए-
जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत:आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा
जयपुर में बेटे की मौत के करीब 11 दिन बाद पिता ने सबूत ढूंढकर पुलिस को दिए। पिता ने बहू पर बॉयफ्रेंड सहित तीन लोगों के साथ मिलकर बेटे की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। (पढ़िए पूरी खबर)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दो नाबालिग बहनों को जोधपुर ले गई परिचित युवती, होटल में दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी नामजद

आज से राजस्थान विधानसभा का सत्र, टाले जा सकते हैं अहम बिल, निकाय चुनाव का दिखेगा साइड इफेक्ट

राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'


