होममनोरंजनसरकार ने राहत दी, फिर भी ट्रांसपोर्टर्स नाराज: आज जयपुर में करेंगे प्रदर्शन, बोले- अस्थायी परमिट से बढ़ेगा टैक्स और खर्च - Jaipur News
मनोरंजन

सरकार ने राहत दी, फिर भी ट्रांसपोर्टर्स नाराज: आज जयपुर में करेंगे प्रदर्शन, बोले- अस्थायी परमिट से बढ़ेगा टैक्स और खर्च - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Transporters Protest: VLTD, Permit Tax Hike Fears सरकार ने राहत दी, फिर भी ट्रांसपोर्टर्स नाराज:आज जयपुर में करेंगे प्रदर्शन, बोले- अस्थायी परमिट से बढ़ेगा टैक्स और खर्च…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 जुलाई 2026 को 04:49 am बजे
सरकार ने राहत दी, फिर भी ट्रांसपोर्टर्स नाराज:  आज जयपुर में करेंगे प्रदर्शन, बोले- अस्थायी परमिट से बढ़ेगा टैक्स और खर्च - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Transporters Protest: VLTD, Permit Tax Hike Fears

सरकार ने राहत दी, फिर भी ट्रांसपोर्टर्स नाराज:आज जयपुर में करेंगे प्रदर्शन, बोले- अस्थायी परमिट से बढ़ेगा टैक्स और खर्च

- कॉपी लिंक

राजस्थान में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) को लेकर जारी विवाद के बीच परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्टर्स को अंतरिम राहत देते हुए SOP लागू होने तक अस्थायी परमिट (TP) जारी रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय और परिवहन आयुक्त स्तर पर हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि यह राहत नहीं, बल्कि नई परेशानी है।

इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना देंगे। उनका कहना है कि जब तक VLTD की व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं होती और सभी वाहन मालिकों को आसानी से डिवाइस उपलब्ध नहीं होती, तब तक अस्थायी परमिट का विकल्प व्यावहारिक नहीं है।

SOP बनने तक अस्थायी परमिट की व्यवस्था

जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बताया कि परिवहन विभाग ने SOP को मंजूरी मिलने तक अस्थायी परमिट जारी रखने का निर्णय लिया है। SOP का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है, जहां से अगले 5 से 6 दिन में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

परिवहन विभाग ने जयपुर में अस्थायी परमिट जारी करने के लिए डीटीओ आदर्श सिंह राघव, अतुल शर्मा और संदीप शर्मा को अधिकृत किया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अंतरिम व्यवस्था के दौरान TP से जुड़े चालान निरस्त किए जाएंगे।

ट्रांसपोर्टर्स बोले- इससे खर्च कई गुना बढ़ जाएगा

ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि अस्थायी परमिट का विकल्प लंबी दूरी तक माल ढुलाई करने वाले ट्रकों के लिए व्यवहारिक नहीं है। उनका कहना है कि यदि कोई ट्रक राजस्थान से केरल, चेन्नई, गुवाहाटी या दूसरे राज्यों में जाता है तो उसे हर राज्य का अलग-अलग टैक्स देना पड़ेगा। ऐसे में कई बार टैक्स और परमिट का खर्च ही ट्रक के पूरे भाड़े के बराबर पहुंच जाता है।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इसके अलावा ऑनलाइन टोल और ई-चालान का जोखिम भी बना रहेगा। उनका कहना है कि छोटे और मध्यम ट्रक मालिकों के लिए इतना अतिरिक्त खर्च उठाना संभव नहीं है।

‘TP नई व्यवस्था नहीं, पहले से मौजूद है’

ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि अस्थायी परमिट कोई नई व्यवस्था नहीं है। इसका उपयोग पहले भी ऐसे मामलों में होता रहा है, जब किसी वाहन को एक बार या सीमित समय के लिए दूसरे राज्य भेजना होता है। उनका कहना है कि रोजाना माल ढुलाई करने वाले नेशनल परमिट वाले ट्रकों के लिए यह व्यवस्था उपयुक्त नहीं है।

आज शहीद स्मारक पर जुटेंगे ट्रांसपोर्टर

विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समेत विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशभर से ट्रांसपोर्ट कारोबारी जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना देंगे। संगठनों का कहना है कि हमारी मांग VLTD का विरोध करना नहीं, बल्कि इसकी आसान और पारदर्शी व्यवस्था लागू करना है। यदि सरकार ने जल्द स्थायी समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा।

- मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा: 6 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, मेट्रो, ई-बस, पेयजल प्रोजेक्ट, ऊर्जा, कृषि, हाईवे पर चर्चा

- कट्टों में सिमटी जिंदगी: खिलौने बेचकर परिवार राजसमंद जा रहा था; डिवाइडर पर बैठे थे, 100 की स्पीड से ट्रेलर ने कुचला, 3 बच्चों और पिता की मौत

- कदम-कदम पर बे-बस अड्डे: हीरापुरा से बसें चलाओ; 200 फीट बाईपास पर बंद कीं तो हाईवे पर 10 अवैध स्टॉप बने

- अजमेर हाईवे पर मौत का ट्रेलर: आंखों के सामने पति व 3 बच्चों ने दम तोड़ा, पैर कुचल गए थे... गले तक नहीं लगा पाई

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें