जयपुर में होटल में स्टूडेंट ने किया सुसाइड: इंस्टाग्राम पर लिखा-अब मेरा लास्ट समय आ गया, मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Hotel Suicide Case | Student Posts Death Note On Instagram जयपुर में होटल में स्टूडेंट ने किया सुसाइड:इंस्टाग्राम पर लिखा-अब मेरा लास्ट समय आ गया, मां-बाप की उम्मीदों पर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Hotel Suicide Case | Student Posts Death Note On Instagram
जयपुर में होटल में स्टूडेंट ने किया सुसाइड:इंस्टाग्राम पर लिखा-अब मेरा लास्ट समय आ गया, मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया
- कॉपी लिंक
जयपुर के एक होटल में स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया, जिसमें लिखा- अब मेरा लास्ट समय आ गया है। मैं अपने मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अब मैं और नहीं जीना चाहता। होटल का नाम-एड्रेस लिखकर सुसा
स्टूडेंट राकेश (22) पुत्र गणेश जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के नरैना का रहने वाला था। जयपुर में पीजी में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा तिराहे के पास स्थित होटल गर्वित का रविवार रात का है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, मोबाइल बंद
वैशाली नगर थाने के ASI मुकेश ने बताया- राकेश जयपुर में पीजी में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। उसने रविवार रात करीब 10 बजे सिरसी रोड पर खातीपुरा तिराहे के पास स्थित होटल गर्वित में रूम रेंट पर लिया था। होटल कर्मियों से कहा- सुबह 6-7 बजे दोस्तों के मिलने आने पर चेकआउट के समय रूम रेंट के 1 हजार रुपए दे दूंगा।
ASI मुकेश ने बताया- रात करीब 1 बजे राकेश ने इंस्टाग्राम पर अपनी मौत की स्टेट्स लगाया। जिसमें लिखा- अब मेरा लास्ट समय आ गया है। अब मैं आपकी कोई मदद नहीं कर पाऊंगा। मैं अपने मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अब मैं और नहीं जीना चाहता।
होटल का नाम-एड्रेस लिखकर सुसाइड करने की बात लिखी। इसके बाद चचेरे भाई मंगल चंद ने स्टेटस देखकर राकेश को कॉल किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। मंगल चंद ने पुलिस को बताया- मैंने बार-बार कॉल कर राकेश से बात करने की कोशिश की। इस पर राकेश ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
गेट का लॉक तोड़कर घुसे
पुलिस के अनुसार- सुसाइड के लिए राकेश रस्सी खरीदकर अपने बैग में रखकर लाया था। उसी रस्सी से होटल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रात करीब 2:30 बजे चचेरा भाई मंगल चंद अपने दो-तीन परिचितों को लेकर ढूंढते हुए होटल पहुंचा। होटल प्रशासन ने राकेश के रूम में होने की जानकारी दी।
इस पर मंगल ने राकेश को काफी आवाज लगाने के साथ गेट खटखटाया। अंदर से जबाव नहीं मिलने पर गेट का लॉक तोड़ा। देखा तो राकेश फंदे से लटका हुआ था। सुसाइड की सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। वैशाली नगर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
यह खबर भी पढ़ें...
जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक:बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव में थे
जयपुर में बनीपार्क स्थित एक प्राइवेट स्कूल के मालिक ने सुसाइड कर लिया। स्कूल मालिक ने एक मॉल की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दी। प्रारंभिक जांच में मृतक का पत्नी से मनमुटाव के चलते तनाव में होना सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बेर के पेड़ के नीचे गड्ढे से 85 लाख रुपये कीमत की 8.2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई

लोनी विधायक को धमकी देकर भागा हिस्ट्रीशीटर सलमान कैसे चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे? पूरी इनसाइड स्टोरी - 25 thousand reward criminal haji salman arrested in rajasthan who threaned loni mla nand kishor gurjar

जयपुर में UGC-NET की पुन: परीक्षा कल से, 3,733 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, जानिए कहां-कहां बने हैं परीक्षा केंद्र


