जोधपुर में दिखेगी भारत-जापान की हवाई ताकत, तेजस-राफेल के सामने जापान के एफ-2ए फाइटर जेट
भारत और जापान की वायु सेनाएं जोधपुर के आसमान में अपनी ताकत दिखाएंगी। 9 सितंबर से शुरू हो रहे ‘वीर गार्डियन-2026’ अभ्यास में भारतीय वायु सेना तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल के साथ हिस्सा लेगी, जबकि जापान की वायु आत्मरक्षा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
भारत और जापान की वायु सेनाएं जोधपुर के आसमान में अपनी ताकत दिखाएंगी। 9 सितंबर से शुरू हो रहे ‘वीर गार्डियन-2026’ अभ्यास में भारतीय वायु सेना तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल के साथ हिस्सा लेगी, जबकि जापान की वायु आत्मरक्षा सेना एफ-2ए लड़ाकू विमानों के साथ उतरेगी।
नई दिल्ली: आसमान में गजब की ताकत दिखेगी जब भारत और जापान की वायु सेनाएं साथ में उड़ान भरेंगी। एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर में बुधवार से ‘वीर गार्डियन-2026’ द्विपक्षीय हवाई अभ्यास शुरू होगा। यह अभ्यास 9 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। दोनों देशों के लड़ाकू विमान इस दौरान अपनी परिचालन क्षमता और आपसी तालमेल का प्रदर्शन करेंगे।
तेजस, सुखोई और राफेल भरेंगे उड़ान
भारतीय वायु सेना अभ्यास में अपनी अग्रिम पंक्ति की लड़ाकू क्षमता के साथ हिस्सा लेगी। भारत की ओर से स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल शामिल होंगे। इन विमानों के जरिए भारतीय वायु सेना हवाई अभियानों में अपनी दक्षता और आधुनिक युद्धक क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी।
जापान के एफ-2ए की भी होगी भागीदारी
जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स यानी जापान की वायु आत्मरक्षा सेना अपने एफ-2ए लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में शामिल होगी। दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच होने वाला यह अभ्यास संयुक्त अभियानों के दौरान बेहतर समन्वय, संचार और परिचालन समझ विकसित करने का अवसर देगा।
14 दिन तक चलेगा हवाई युद्धाभ्यास
‘वीर गार्डियन-2026’ का आयोजन 9 सितंबर से 22 सितंबर तक एयर फोर्स स्टेशन जोधपुर में होगा। इस दौरान दोनों देशों के पायलट और वायुसेना कर्मी विभिन्न हवाई अभियानों का अभ्यास करेंगे। ऐसे अभ्यासों से दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी भरोसा और पेशेवर सहयोग मजबूत होता है। साथ ही, अलग-अलग परिस्थितियों में एक-दूसरे के साथ काम करने की क्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
भारत-जापान रक्षा सहयोग को मिलेगा बल
भारत और जापान के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। ‘वीर गार्डियन-2026’ इसी सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभ्यास में दोनों देशों की वायु सेनाओं को अपनी क्षमताओं को साझा करने और परिचालन अनुभव से सीखने का अवसर मिलेगा। जोधपुर में होने वाला यह अभ्यास क्षेत्र में दोनों देशों के बढ़ते रणनीतिक और रक्षा संबंधों को भी रेखांकित करता है।
लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।
JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बेर के पेड़ के नीचे गड्ढे से 85 लाख रुपये कीमत की 8.2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई

लोनी विधायक को धमकी देकर भागा हिस्ट्रीशीटर सलमान कैसे चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे? पूरी इनसाइड स्टोरी - 25 thousand reward criminal haji salman arrested in rajasthan who threaned loni mla nand kishor gurjar

जयपुर में होटल में स्टूडेंट ने किया सुसाइड: इंस्टाग्राम पर लिखा-अब मेरा लास्ट समय आ गया, मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया - Jaipur News


