होमक्राइमपति के सामने पत्नी किडनैप, थाने जाकर बोली-मैंने प्लानिंग की: शादी के बाद ससुराल नहीं गई; आरोप- परिवार ने घर में कैद करके रखा - Jaipur News
क्राइम

पति के सामने पत्नी किडनैप, थाने जाकर बोली-मैंने प्लानिंग की: शादी के बाद ससुराल नहीं गई; आरोप- परिवार ने घर में कैद करके रखा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Wife Kidnap | Husband Witness, Two Caught पति के सामने पत्नी किडनैप, थाने जाकर बोली-मैंने प्लानिंग की:शादी के बाद ससुराल नहीं गई; आरोप- परिवार ने घर में कैद करके रखा - क…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जुलाई 2026 को 08:46 am बजे
पति के सामने पत्नी किडनैप, थाने जाकर बोली-मैंने प्लानिंग की:  शादी के बाद ससुराल नहीं गई; आरोप- परिवार ने घर में कैद करके रखा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Wife Kidnap | Husband Witness, Two Caught

पति के सामने पत्नी किडनैप, थाने जाकर बोली-मैंने प्लानिंग की:शादी के बाद ससुराल नहीं गई; आरोप- परिवार ने घर में कैद करके रखा

- कॉपी लिंक

जयपुर में युवक से मारपीट के बाद बदमाश उसकी पत्नी का किडनैप कर ले गए। ब्रेजा कार में आए चार बदमाशों में से दो ने विवाहिता को जबरन गाड़ी में डाला। वहीं दो बदमाशों ने उसके पति की जमकर पिटाई की।

हाथापाई होते देख भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पति की रिपोर्ट पर उसकी पत्नी की तलाश में पुलिस जुटी। इस बीच वह खुद थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को कहा कि अपने किडनैप की पूरी प्लानिंग उसने खुद की थी। वो इस शादी से खुश नहीं थी।

पढ़िए- क्या है पूरा मामला

पत्नी को अजमेर से जयपुर लेकर आ रहा था पति

मालपुरा थाने के एएसआई वेद प्रकाश ने बताया- जयपुर में रहने वाले 28 साल के युवक ने अपनी पत्नी के किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि अप्रैल-2026 में उसकी शादी अजमेर की रहने वाली लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी अपने पीहर में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही पत्नी को लेने वह ससुराल अजमेर गया था।

7 जुलाई को पत्नी को अजमेर से जयपुर लेकर आ रहा था। रोडवेज बस ने सुबह करीब 9 बजे हमें मालपुरा गेट बस स्टेंड पर उतार दिया। दोनों उतरकर कैब का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक ब्रेजा कार तेजी से हमारे आगे आकर रुकी।

ब्रेजा कार में आए बदमाश पत्नी को लेकर भागे

कार में बैठ चार जनों में से दो नीचे उतरकर आए। दोनों बदमाशों ने पत्नी को पकड़ जबरन कार में बैठा दिया। वहीं दो बदमाशों ने मेरे से हाथापाई की। शोर-शराबा और चिल्लाने की आवास सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

पढ़िए- कैसे की प्रेमी के साथ किडनैपिंग की प्लानिंग की

थाने आकर बोली- मैंने की थी किडनैपिंग की प्लानिंग

पुलिस ने बताया कि विवाहिता की तलाश की जा रही थी। इस बीच 9 जुलाई को वह खुद थाने आ गई। उसने खुद सहमति से जाने और किडनैपिंग जैसी प्लानिंग करना बताया।

पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 4-5 साल से वह एक लड़के से प्रेम करती है। दोनों ने आर्य समाज में शादी भी की थी। इस बारे में पता चलने पर परिजनों ने उसे घर में कैद कर दिया और अप्रैल-2026 में जबरन उसकी शादी दूसरे लड़के से करवा दी। शादी के बाद वह ससुराल नहीं गई और पीहर में ही रही।

शादी के बाद घर से भागी, जोधपुर में मिली

शादी के करीब 6 दिन बाद वह मौका मिलने पर घर छोड़कर भाग निकली। अजमेर पुलिस में परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने करीब 45 दिन की मशक्कत कर उसे जोधपुर से ढूंढ निकाला था। युवती के मिलने के बाद घरवालों ने दोबारा उसे कैद कर लिया और जिस लड़के से उन्होंने शादी करवाई थी उसके साथ जाने का दबाव बनाने लगे।

जांच में सामने आया कि युवती को इस बीच अपनी मामी का मोबाइल हाथ लग गया। उसने कॉल कर पति के साथ जयपुर भेजने के बारे में बताया। प्लान के तहत उसका बस स्टेंड से किडनैप कर भाग गए लेकिन दो बदमाश पकड़े गए।

- जयपुर में फोर्स-गुरखा की टक्कर से युवक की मौत: VIDEO: स्कूटी सवार हवा में उछले, दो युवक गंभीर घायल; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार

- श्री वेंकटेश्वर मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया 46वां पाटोत्सव: ट्रस्ट संस्थापक बोले- जरूरतमंद लोगों की सहायता ही भगवान की सच्ची आराधना

- दूदू में बीसलपुर पाइपलाइन का एयर वाल्व टूटा: लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा, बिजली पोल पास होने से आपूर्ति बंद करवाई

- मां की हत्या-कराने वाली बोली-नहीं चाहती थी भाई चोटिल हो: राइट साइड में चलती कार ने लेफ्ट में जाकर टक्कर मारी, इसी से हुआ शक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें