जयपुर में बच्चे का शव मिला,धड़ से अलग था सिर: चेहरा पहचानना मुश्किल था; परिजनों ने कपड़ों से की पहचान - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Child Murder | Decapitated Body Found | Muhana Area Shocker जयपुर में बच्चे का शव मिला,धड़ से अलग था सिर:चेहरा पहचानना मुश्किल था; परिजनों ने कपड़ों से की पहचान - कॉपी ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Child Murder | Decapitated Body Found | Muhana Area Shocker
जयपुर में बच्चे का शव मिला,धड़ से अलग था सिर:चेहरा पहचानना मुश्किल था; परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
- कॉपी लिंक
जयपुर के मुहाना इलाके में गुरुवार शाम को एक 10 साल के बच्चे का शव मिला। बच्चे का सिर धड़ से अलग था। सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए।
शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचानना मुश्किल था। परिजनों ने कपड़ों से पहचान की। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। बच्चा 10 दिनों से लापता था। शव करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है।
पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मॉर्च्युरी भिजवाया। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
14 जून से लापता था बच्चा, कपड़ों से हुई पहचान मुहाना थाना प्रभारी गुरु भूपेंद्र ने बताया- बच्चा 14 जून को लापता हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार शाम को करीब 4 बजे सूचना मिली कि 2 खेतों के बीच से गुजर रही सड़क के पास से तेज बदबू आ रही है। स्थानीय लोगों ने वहां किसी का शव होने की आशंका जताई।
सूचना के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो तेज बदबू आ रही थी। टीम ने शुरुआती तौर पर खेतों के दोनों तरफ शव की तलाश की, लेकिन खेतों में कुछ नहीं मिला। इसके बाद सड़क के बीच से गुजर रहे नाले में उतरकर सर्च किया, तो वहां बच्चे का सड़ी-गली हालत में शव पड़ा था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


