सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान: तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues | Sewer Road Complaints Resolved & Pending Updates सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues | Sewer Road Complaints Resolved & Pending Updates
सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी
- कॉपी लिंक
जयपुर के अलग-अलग इलाकों से नागरिकों ने 'भास्कर समाधान' पर सड़क, कचरा और सीवर से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। पुरानी चुंगी में 25 साल से सड़क नहीं बनने के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं, वहीं टोंक फाटक में खाली प्लॉट में जमा कचरे से बदबू की समस्या बनी
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
25 सालों से कॉलोनी में नहीं बनी सड़क जयपुर शहर के आगरा रोड के पुरानी चुंगी इलाके के रहने वाले विनायक शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले 25 सालों से कॉलोनी में सड़क नहीं बनी है, जिसके कारण हर दिन लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। रोड पर बारिश के दिनों में पानी भरने से कीचड़ भी हो जाती है।
गंदगी के कारण आ रही तेज बदबू टोंक फाटक निवासी उपेंद्र वशिष्ठ ने कचरे की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। उपेंद्र का कहना है कि नगर निगम के लोगों ने उनके घर के पास वाले खाली प्लॉट में कचरा डाल रखा है। इस कचरे के कारण लोगों को काफी समस्या हो रही है। गंदगी के कारण तेज बदबू की भी परेशानी रहती है।
टूटी सड़क के कारण लोगों को आने-जाने में हो रही समस्या गोकुलपुरा के ऑफिसर्स एन्क्लेव सर्किल से सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी बाबूलाल कुमावत ने पोस्ट कर बताया कि बीसलपुर के पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, तब से लेकर आज तक रोड ठीक नहीं की गई है। रोड पर गड्ढे हो रहे हैं, जिसके कारण आने-जाने में समस्या होती है।
नई बनी सड़क पर फैली सीवर की गंदगी प्रताप नगर के सेक्टर 70 शिवपुर रोड के रहने वाले रविंद्र सारावत ने सीवर से संबंधित समस्या पोस्ट की है। रविंद्र ने लिखा कि रोड पर पिछले तीन महीने से सीवर का बदबूदार पानी बह रहा है, जिसके कारण नई बनी सड़क खराब हो रही है। साथ ही लोगों को वहां से गुजरने में समस्या आती है।
वरुण पथ पर पोस्ट के बाद हुई सफाई मानसरोवर के वरुण पथ निवासी भरत भूषण शर्मा ने कुछ दिन पहले सड़क किनारे पड़े कचरे की समस्या 'भास्कर समाधान' पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा जमा हो गया था। रोड पर कचरा पड़ा होने से शहर की छवि खराब हो रही थी। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर साफ-सफाई करवा दी है।
सीवर से संबंधित समस्या का समाधान सेठी कॉलोनी के साईं कॉलेज मार्ग के रहने वाले महेश कुमार की समस्या का भी समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी ने बताया था कि सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा था। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।
नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' जयपुर शहर के सेठी कॉलोनी के साईं कॉलेज मार्ग से सीवर का पानी रोड पर बहने की समस्या सामने आई थी। मामले में क्षेत्रवासी महेश कुमार ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर बताया था कि सड़क पर गंदा पारी रहने से काफी ज्यादा बदबू आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल ने समाधान करवा दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


