होम›क्राइम›दोस्ती से मना किया तो फोटो वायरल करने की धमकी: जयपुर पुलिस ने युवती को परेशान करने वाले आरोपी मनचले को किया गिरफ्तार - Jaipur News
क्राइम

दोस्ती से मना किया तो फोटो वायरल करने की धमकी: जयपुर पुलिस ने युवती को परेशान करने वाले आरोपी मनचले को किया गिरफ्तार - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Police Arrest Man For Harassing Woman & Threatening Viral Photos दोस्ती से मना किया तो फोटो वायरल करने की धमकी:जयपुर पुलिस ने युवती को परेशान करने वाले आरोपी मनचले को कि…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 12:04 pm बजे
दोस्ती से मना किया तो फोटो वायरल करने की धमकी:  जयपुर पुलिस ने युवती को परेशान करने वाले आरोपी मनचले को किया गिरफ्तार - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Police Arrest Man For Harassing Woman & Threatening Viral Photos

दोस्ती से मना किया तो फोटो वायरल करने की धमकी:जयपुर पुलिस ने युवती को परेशान करने वाले आरोपी मनचले को किया गिरफ्तार

- कॉपी लिंक

जयपुर में मनचले युवक ने युवती से जबरन बात कर दोस्ती करने का दबाव बनाया। युवती ने मना किया तो उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि युवक लगातार युवती को परेशान कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद जयपुर की महिला पेट्रोलिंग कालिका पुलिस टीम ने आरोपी मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

कॉल-मैसेज कर दोस्ती करने का बनाया दबाव

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि महिला पेट्रोलिंग कालिका टीम को कॉल कर एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि नितिन नाम का लड़का मुझे कॉल-मैसेज कर परेशान करता है। जबरन बात कर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। समझाने की कोशिश करने पर जोर-जोर से चिल्लाकर कहने लगा, अगर बात नहीं करेगी तो सबक सिखाऊंगा। मेरी फोटोज वायरल करने की धमकी देता है।

कालिका टीम ने शिकायत पर तुंरत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनचले युवक नितिन को धर-दबोचा। आरोपी युवक को अरेस्ट कर हवालात में बंद किया गया।

महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करें

डीसीपी अनुष्ठा कालिया का कहना है कि टूरिस्ट सीजन को देखते हुए पयर्टकों की सिक्योरिटी के लिए पर्यटनस्थलों के आस-पास कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की विशेष गश्त लगाई गई है।

भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने वाली सभी लड़कियों/महिलाों को अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 मोबाइल नंबर (8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093 और 8764866094) को निर्भया 1, 2, 3, 4 व 5 के नाम से अपने मोबाइल में सेव करने चाहिए।

डीसीपी ने कहा कि किसी प्रकार की परेशानी सामने आने पर या विषम परिस्थितियां में तत्काल मदद के लिए इन मोबाइल नंबरों पर लिखित, मौखिक या ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे काम करते हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा APO होंगे? डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव बाद उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली
क्राइम

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा APO होंगे? डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव बाद उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

जयपुर में पब्लिक पार्क में युवक ने किया सुसाइड:  मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को फंदे से लटका दिखा; काम के लिए निकला था घर से - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पब्लिक पार्क में युवक ने किया सुसाइड: मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को फंदे से लटका दिखा; काम के लिए निकला था घर से - Jaipur News

जयपुर में पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर किया नाबालिग से रेप:  दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बदनाम करने की देता था धमकी; आरोपी अरेस्ट - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर किया नाबालिग से रेप: दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बदनाम करने की देता था धमकी; आरोपी अरेस्ट - Jaipur News

1.8K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया.

#ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business
क्राइम

1.8K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business