होम›क्राइम›राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा APO होंगे? डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव बाद उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली
क्राइम

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा APO होंगे? डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव बाद उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का दावा है कि निकाय चुनावों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद 'APO' हो जाएंगे और उन्हें आगे पोस्टिंग भी नहीं मिलेगी। आगे जानिए आखिर इस तीखे बयान के पीछे क्या राजनीतिक खिचड़ी…

Navbharat Times के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 12:04 pm बजे
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा APO होंगे? डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव बाद उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का दावा है कि निकाय चुनावों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद 'APO' हो जाएंगे और उन्हें आगे पोस्टिंग भी नहीं मिलेगी। आगे जानिए आखिर इस तीखे बयान के पीछे क्या राजनीतिक खिचड़ी पक रही है।

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर बड़ी टिप्पणी कर दी है। डोटासरा ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद भजनलाल शर्मा एपीओ हो जाएंगे। जो अफसर एपीओ किए गए हैं, उन्हें तो थोड़े दिन में पोस्टिंग मिल जाएगी लेकिन भजनलाल जी को कहीं पोस्टिंग भी नहीं मिलेगी।

अफसरों को हटाने और एपीओ से जुड़े सवाल पर दिया जवाब

दो दिन पहले राज्य सरकार ने 14 आईपीएस और 15 आरएएस अफसरों के तबादले किए। 10 आरएएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया। कई जिलों में थाना प्रभारी, डिप्टी और कुछ एसपी को भी बदल दिया। जहां यह बदलाव हुए, उनमें से ज्यादातर इलाकों में निकाय चुनाव में भाजपा को जीत नसीब नहीं हुई थी। ऐसे में तबादले और एपीओ पर सवाल उठने लगे। इसी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए डोटासरा ने भजनलाल शर्मा के एपीओ होने की बात कही।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत भी कर चुके कमेंट

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दो दिन पहले तबादलों पर सवाल उठाए थे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से नाम नहीं लिया लेकिन जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने सरकार और बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि निकाय चुनाव में इन्होंने जो गुंडागर्दी की है। ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ। पुलिस के छापे डलवाए, प्रशासन और पुलिस का जमकर दुरुपयोग किया है। अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट के बारे में गहलोत ने कहा कि 'जो ट्रांसफर लिस्ट आई है उसे ही देख लो।'

डीजीपी को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा को ज्ञापन दिया। निकाय चुनाव में भाजपा सरकार की ओर से पुलिस तंत्र के दुरुपयोग करने के मामले में ज्ञापन सौंपा गया। जूली और डोटासरा ने कहा कि सरकार ने कई निकायों में पार्षद चोरी करते हुए जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

जयपुर में पब्लिक पार्क में युवक ने किया सुसाइड:  मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को फंदे से लटका दिखा; काम के लिए निकला था घर से - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पब्लिक पार्क में युवक ने किया सुसाइड: मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को फंदे से लटका दिखा; काम के लिए निकला था घर से - Jaipur News

दोस्ती से मना किया तो फोटो वायरल करने की धमकी:  जयपुर पुलिस ने युवती को परेशान करने वाले आरोपी मनचले को किया गिरफ्तार - Jaipur News
क्राइम

दोस्ती से मना किया तो फोटो वायरल करने की धमकी: जयपुर पुलिस ने युवती को परेशान करने वाले आरोपी मनचले को किया गिरफ्तार - Jaipur News

जयपुर में पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर किया नाबालिग से रेप:  दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बदनाम करने की देता था धमकी; आरोपी अरेस्ट - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर किया नाबालिग से रेप: दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बदनाम करने की देता था धमकी; आरोपी अरेस्ट - Jaipur News

1.8K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया.

#ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business
क्राइम

1.8K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business