महिला की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार: पुलिस से बचने के लिए सूरत और वृंदावन में छिपा था; जयपुर में दबोचा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Mansarovar Murder Case | Absconding Accused Arrested In Rajasthan महिला की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस से बचने के लिए सूरत और वृंदावन में छिपा था; जयपुर में दबोचा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Mansarovar Murder Case | Absconding Accused Arrested In Rajasthan
महिला की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस से बचने के लिए सूरत और वृंदावन में छिपा था; जयपुर में दबोचा
- कॉपी लिंक
जयपुर में महिला की गोली मारकर हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी पुलिस से बचने के लिए सूरत,वृंदावन में ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। मानसरोवर थाना पुलिस ने आज तड़के करीब 2 बजे प्रतापनगर क्षेत्र से उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
जमानत पर रिहा होकर भागा था आरोपी
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि आरोपी रामवीर (30) निवासी वार्ड नंबर-21, गर्ल्स स्कूल के पीछे, बाईपास, खेड़ली, जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी साल 2021 में महिला की गोली मारकर हत्या मामले में फरार चल रहा था। पहचान छिपाकर पहले सूरत में कपड़ों की दुकान पर काम कर रहा था। इसके बाद वृंदावन में भी ठिकाने बदल-बदलकर रहा था।
आरोपी सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया था। कोर्ट ने पहले गिरफ्तारी वारंट और बाद में स्थायी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी की सूचना देने वाले के लिए डीसीपी साउथ कार्यालय से 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक
मानसरोवर थानाधिकारी सतीश चंद ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अपने परिवार से भी संपर्क में नहीं था। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट, बैंक डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पहले उसके सूरत (गुजरात) में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
जांच में उसके वृंदावन (मथुरा) में छिपे होने का इनपुट मिला। वहां भी पुलिस ने दबिश दी लेकिन आरोपी फिर बच निकला। लगातार निगरानी और तकनीकी ट्रैकिंग के बाद 5 अगस्त 2026 की रात प्रतापनगर क्षेत्र में उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


