जयपुर-जोधपुर, कोटा निगम में मेयर के नामांकन का आखिरी दिन: बीजेपी का तीनों जगह महापौर बनाने का दावा; कोटा में सुनीता सुमन कांग्रेस की उम्मीदवार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jodhpur Jaipur Kota Mayor Nomination | BJP Board Formation Claim LIVEजयपुर-जोधपुर, कोटा निगम में मेयर के नामांकन का आखिरी दिन:बीजेपी का तीनों जगह महापौर बनाने का दावा; कोटा में…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jodhpur Jaipur Kota Mayor Nomination | BJP Board Formation Claim
LIVEजयपुर-जोधपुर, कोटा निगम में मेयर के नामांकन का आखिरी दिन:बीजेपी का तीनों जगह महापौर बनाने का दावा; कोटा में सुनीता सुमन कांग्रेस की उम्मीदवार
- कॉपी लिंक
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर के साथ सुकेत नगर पालिका में चेयरमैन के नामांकन के लिए आज आखिरी दिन है। आज तीनों निगमों में कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो जाएगी। कोटा में कांग्रेस ने सुनीता सुमन को मेयर प्रत्याशी बनाया है।
बीजेपी ने तीनों निगमों में अपना मेयर बनाने का दावा किया है। बीजेपी को जयपुर और कोटा में पूर्ण बहुमत मिला, जबकि जोधपुर में बहुमत से 6 सीटें पीछे रह गई। हालांकि 7 निर्दलीयों ने बीजेपी जॉइन कर ली। इसके बाद पार्टी के पास 52 पार्षद हो गए हैं। यहां कांग्रेस के 44 पार्षद जीते हैं।
जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका का शेड्यूल…
जयपुर के पार्षदों को पुष्कर शिफ्ट किया
बीजेपी में जयपुर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के लिए आधिकारिक तौर पर रायशुमारी शुरू हो गई। अभी तक प्रदेश नेतृत्व का पूरा फोकस अन्य निकायों पर था, लेकिन वहां तस्वीर साफ होने के बाद जयपुर नगर निगम के लिए रायशुमारी शुरू हो गई।
शुक्रवार को जयपुर में बीजेपी पार्षदों से मेयर प्रत्याशी को लेकर वरीयता पूछी गई। सभी पार्षदों से वरीयता के हिसाब से 3-3 नाम लिखवाए गए। इसके बाद देर शाम को सभी पार्षदों को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट कर दिया।
मेयर चुनाव से जुड़े अपडेट-
जयपुर: नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में बीजेपी 78, कांग्रेस ने 57 और 15 सीटों पर निर्दलीय पार्षद जीते है। जयपुर में बहुमत के बाद बीजेपी की तरफ से सुनील कोठारी और पुनीत कर्नावट को मेयर का बड़ा दावेदार माना जा रहा है।
कोटा: कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में से 57 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 39 सीट मिली है। मेयर के लिए कांग्रेस बिना मुकाबले के मैदान छोड़ने के मूड में नहीं है। बीजेपी में वार्ड 57 से सुनीता सेन, वार्ड 64 से प्रतिभा सुमन, वार्ड 84 से प्रमिला वर्मा और वार्ड 83 से सीमा चौधरी का नाम चर्चा में है।
उधर, कांग्रेस ने वार्ड 17 से जीतीं सुनीता सुमन को मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि स्थानीय नेताओं ने विचार विमर्श के बाद सिंगल नाम पार्टी की तरफ से तय किया है।
जोधपुर: मेयर चुनाव से पहले 7 निर्दलीय पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। भाजपा की सदस्या लेने वाले 7 में से 4 भाजपा समर्थित और 3 कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं, जो बागी होकर चुनावी मैदान में उतरे थे।
ऐसे में अब दावा किया जा रहा है कि बीजेपी बोर्ड बनाने के करीब है। क्योंकि बहुमत के लिए 51 पार्षद चाहिए। बीजेपी के 45 पार्षद जीत चुके हैं और इन 7 निर्दलीयों के साथ अब पार्टी के पास 52 पार्षदों का बहुमत है।
जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका का शेड्यूल…
ये खबर भी पढ़ें
2 निगमों समेत 29-निकायों में भाजपा के निर्विरोध मेयर-चेयरमैन बने:कांग्रेस सिर्फ दो में जीती; धौलपुर में पार्षद का चुनाव लड़े बिना निर्दलीय सभापति बने
राजस्थान में 2 नगर निगमों समेत 32 निकायों में निर्विरोध मेयर-चेयरमैन चुने गए हैं। भरतपुर-भीलवाड़ा नगर निगम समेत 29 निकायों में भाजपा के निर्विरोध प्रमुख बने हैं। कांग्रेस सिर्फ दो जगह निर्विरोध जीती। धौलपुर नगर परिषद में पार्षद का चुनाव लड़े बिना निर्दलीय गिरीश गर्ग निर्विरोध चेयरमैन बने। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


