तानों से परेशान होकर करवाया पिता के हत्यारे का मर्डर: दोस्तों को बदला लेने की कसम दिलाई; गूगल पर सर्च किए मारने और बचने के तरीके - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Murder Case | Mastermind Arrested After Google Search Revenge तानों से परेशान होकर करवाया पिता के हत्यारे का मर्डर:दोस्तों को बदला लेने की कसम दिलाई; गूगल पर सर्च किए मा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Murder Case | Mastermind Arrested After Google Search Revenge
तानों से परेशान होकर करवाया पिता के हत्यारे का मर्डर:दोस्तों को बदला लेने की कसम दिलाई; गूगल पर सर्च किए मारने और बचने के तरीके
- कॉपी लिंक
जयपुर में ओपन जेल के कैदी गंगासहाय कुमावत(45) की हत्या के मास्टरमाइंड आयुष गुर्जर (30) ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए है। आयुष ने बताया कि कि रिश्तेदारों के ताने से परेशान होकर उसने कैदी की हत्या की प्लानिंग की थी।
पहले इंटरनेट पर हत्या से जुड़े तरीके और बचने के उपायों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को साथ लेकर बदला लेने की कसम दिलाई और वारदात की साजिश रची।
दरअसल, 12 अगस्त को जयपुर के धावास में 2 आरोपियों ने गंगासहाय को 3 गोली मारी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। गंगासहाय घर से वापस सांगानेर की ओपन जेल जा रहा था। सोमवार को गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
भाई-दोस्तों को बचाने के लिए जयपुर आया था
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- कैदी गंगासहाय कुमावत (45) की हत्या के मामले में मास्टर माइंड आयुष गुर्जर (30) को पुलिस ने 14 अगस्त की रात को पकड़ा था।
हिस्ट्रीशीटर आयुष गुर्जर अपने पिता महेन्द्र सिंह के हत्यारे गंगासहाय के मर्डर के दौरान नेपाल में था। आयुष अपने हत्यारे दोस्तों ओर ममेरे भाई कन्हैया गुर्जर को छुड़वाने के लिए जयपुर आया था। इनके लिए वो अच्छे एडवोकेट की तलाश में था।
सालभर से कर रहा था प्लानिंग
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि उसके रिश्तेदार महेन्द्र सिंह के हत्यारे को लेकर उसे ताने मारते थे। करीब एक साल पहले पिता के हत्यारे गंगासहाय के सांगानेर ओपन जेल में शिफ्ट होने का आयुष को पता चला। तब से वह गूगल सर्च कर हत्या करने और उसके बाद बचने के तरीकों को ढूंढने लगा। पिछले सालभर में उसने क्राइम से जुड़े सैकड़ों वीडियो देखकर हत्या का प्लान बनाया।
दोस्तों को किया तैयार, कसम दिलाई
प्लान के तहत उसने अपने दोस्त अमित और सोनू को पार्टियां देना शुरू किया। उनका खर्च उठाने के साथ क्लबों में ले जाकर शराब पार्टी करने लगा। आयुष ने शराब पार्टी के दौरान दोनों दोस्तों को रिश्तेदारों-परिचितों के तंज कसने और परेशान करने के बारे में बताया। पिता की हत्या का बदला लेने की कहकर उन्हें तैयार किया। फिर मर्डर करने के लिए तैयार होने पर दोनों दोस्तों को काम पूरा करने को लेकर कसम दिलाई।
सरेंडर कर जाना था जेल
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- दोनों दोस्तों को सरेंडर करने से पहले हत्या में यूज हथियार को ऐसी जगह फेंकना था, जहां से पुलिस बरामद नहीं कर सके।
पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों दोस्तों से ये भी तय किया गया था कि वह आयुष का नाम नहीं लेंगे और आपसी रंजिश को लेकर हत्या कर जेल जाना तय हुआ था। इसी खर्च को लेकर दोनों आरोपियों को 30 हजार रुपए दिए गए थे।
फायरिंग के बाद प्लान बदला, स्कूटी छोड़कर भागे
पुलिस जांच में सामने आया है कि आयुष की प्लानिंग छोड़कर हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने भागने का प्लान बनाया था। दोनों आरोपियों ने प्लानिंग की थी कि गंगासहाय की हत्या करणी विहार के धावास में ही करेंगे।
बुधवार शाम अमित की स्कूटी पर घूम रहे दोनों को गंगासहाय बाइक से जाता दिख गया। दोनों हमलावरों ने गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद भागते समय करीब 1.5 KM दूर दोनों ने बीच रास्ते में सुनसान जगह पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदले। फिर स्कूटी लेकर रवाना हो गए, लेकिन बारिश होने पर स्कूटी पंचर हो गई तो स्कूटी को वहीं पर छोड़ दिया।
इसके बाद ऑटोरिक्शा में बैठकर परिचित के पास पहुंचकर उसकी स्कूटी लेकर निकले। दो अलग-अलग जगह रुककर दोनों आरोपियों ने बीयर पी। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था।
….
ये खबर भी पढ़िए…
किराएदारों को सुपारी देकर कैदी की हत्या करवाई:हिस्ट्रीशीटर पिता की मौत का बदला लेने के लिए बेटे ने रची साजिश, 3 दिन पहले नेपाल भागा
जयपुर पुलिस ने बुधवार को दिनदहाड़े कैदी गंगासहाय कुमावत (45) की हत्या के मामले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर महेंद्र गुर्जर की मौत का बदला लेने के लिए उसके बेटे आयुष गुर्जर ने अपने ममेरे भाई कन्हैया गुर्जर के साथ मिलकर कैदी गंगासहाय की हत्या की साजिश रची थी। (पूरी खबर पढ़ें…)
- प्राइवेट-बैंक से चेक चुराकर कॉपी बनाई, सरकारी से कैश कराए,VIDEO: कस्टमर का आरोप- अधिकारी शिकायत नहीं करने का दबाव बना रहे, बोले- क्लेम दिला देंगे
- राजस्थान-प्राइवेट बस ने 6 लोगों को टक्कर मारी, 4 मौत: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु चपेट में आए, बारिश-फिसलन के कारण हादसे की आशंका
- भास्कर एक्सक्लूसिवबहन के भागकर शादी करने पर ताने मारता था दादा: पोते ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी; सीने-गर्दन पर चाकू-पेचकस से 8 वार
- कोटा में नोनेरा डैम के 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा: धौलपुर में 100 पर्यटक झरने-नाले के बहाव में फंसे; 19 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: कौन हैं मंत्री हेमंत मीणा, जो स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र बोल फंसे, कांग्रेस भी लेने लगी चुटकी

अलवर मेडिकल-कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से: अमित शाह बोले- गहलोत व विपक्ष के नेता झगड़ा लगाने में लगे; नए सरस डेयरी प्लांट का शिलान्यास - Alwar News

ऑनलाइन गेम के जरिए हुई दोस्ती,जोधपुर से दो नाबालिग-लड़कियां गायब: अहमदाबाद से डिटेन; बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एक आरोपी को पकड़ा, एक नाबालिग भी शामिल - Jodhpur News


