Jaipur News: जयपुर के रामगंज में 6 मंजिला अवैध बिल्डिंग जमींदोज, 30 लोगों की जान पर मंडरा रहा था खतरा
Jaipur News: जयपुर के रामगंज में 6 मंजिला अवैध बिल्डिंग जमींदोज, 30 लोगों की जान पर मंडरा रहा था खतरा जयपुर के रामगंज इलाके में एक तरफ झुककर खतरनाक हो चुकी 6 मंजिला अवैध बिल्डिंग को नगर निगम ने गुरुवार को ध्वस्त कर दिया।…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Jaipur News: जयपुर के रामगंज में 6 मंजिला अवैध बिल्डिंग जमींदोज, 30 लोगों की जान पर मंडरा रहा था खतरा
जयपुर के रामगंज इलाके में एक तरफ झुककर खतरनाक हो चुकी 6 मंजिला अवैध बिल्डिंग को नगर निगम ने गुरुवार को ध्वस्त कर दिया। इमारत में 30 से अधिक लोग रहते थे और विशेषज्ञों ने इसे कभी भी गिरने योग्य घोषित किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परकोटे के रामगंज इलाके में एक तरफ झुककर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी 6 मंजिला अवैध बिल्डिंग को नगर निगम ने गुरुवार को ध्वस्त कर दिया। सुबह करीब 10:18 बजे जैसे ही इमारत को गिराया गया, पूरे इलाके में जोरदार धमाके की आवाज गूंज उठी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और आसपास के मकानों को पहले ही खाली करा लिया गया था।
चौकड़ी रामचंद्रजी क्षेत्र के जगन्नाथ शाह के रास्ते स्थित इस बिल्डिंग को विशेषज्ञों ने असुरक्षित घोषित किया था। नगर निगम के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान कुछ पिलर क्षतिग्रस्त होने से इमारत एक तरफ झुक गई थी, जिससे इसके कभी भी गिरने का खतरा पैदा हो गया था।
नगर निगम किशनपोल जोन के अधिकारियों ने बताया कि यह भवन बिना अनुमति के बनाया गया था। 9 मई को इमारत में दरारें आने और संरचना कमजोर होने की सूचना मिलने पर इसे तत्काल खाली करा दिया गया था। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर बिल्डिंग को गिराने का निर्णय लिया गया।
कार्रवाई से पहले प्रशासन ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया। आसपास की 10 से 15 इमारतों को खाली कराया गया, बिजली आपूर्ति बंद की गई और रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर नगर निगम, पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों की टीमें तैनात रहीं।
यह भी पढें- Rajasthan News: सस्ते सेकेंड हैंड मोबाइल का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठगी और कानूनी कार्रवाई का खतरा
हालांकि बिल्डिंग गिराने की कार्रवाई के दौरान सामने स्थित एक मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा और नजदीक खड़ा एक पेड़ भी टूट गया। इसके बावजूद किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार करीब 10 से 15 वर्ष पुरानी इस बिल्डिंग में पहले चार मंजिलें बनी हुई थीं, जबकि पांचवीं और छठी मंजिल का निर्माण चल रहा था। भवन में दो दुकानें और कई किरायेदार रह रहे थे। अनुमानित 30 से अधिक लोग यहां निवास कर रहे थे, जिन्हें पहले ही सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगाते 5 युवक गिरफ्तार: करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला, खाते में रोज 15 से 20 लाख रुपए आते थे - Jaipur News

राजस्थान बनेगा डिजिटल गवर्नेंस का केंद्र, जयपुर में जुटेंगे देशभर के नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट

हरियाणा, राजस्थान ने 1994 के ऊपरी यमुना जल-बंटवारा समझौते को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए


