जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान: टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues Resolved | Dashrath Singh Shekhawat Public Star जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues Resolved | Dashrath Singh Shekhawat Public Star
जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’
- कॉपी लिंक
जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों से जनसमस्याएं सामने आई हैं। बापू नगर में सीवर लाइन जाम होने से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है, वहीं लाल कोठी के राधा गोविंद पार्क में कचरे के ढेर से लोग परेशान हैं। जगतपुरा में बंद स्ट्रीट लाइट और पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या भी सामने आई है।
दूसरी ओर, जमनापुरी और सिविल लाइंस में टूटी सीवर चैंबर की समस्या पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर राहत पहुंचाई है। सिविल लाइंस में चैंबर की समस्या का समाधान करवाने वाले पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत को ‘पब्लिक का स्टार’ चुना गया।
'भास्कर समाधान' का खास वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
लोगों के घरों में आ रहा गंदा पानी जयपुर शहर के बापू नगर के मंगल मार्ग निवासी बंशीलाल ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सीवर लाइन जाम की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले 7-8 दिन से लाइन जाम होने के कारण घरों में गंदा पानी आ रहा है। लोगों को काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
पार्क में जमा कचरे का ढेर लाल कोठी, विधानसभा रोड के रहने वाले मनोज ने कचरे की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि राधा गोविंद पार्क में कचरा जमा हो रहा है, जिसके कारण बच्चों को खेलने में समस्या आती है और गंदगी के कारण बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है।
बच्चों और महिलाओं के लिए डर का माहौल जगतपुरा के केंद्रीय विहार रोड से यश मेहता ने लिखा कि मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइट खराब है। काफी दिनों से गली में अंधेरा पसरा हुआ होने के कारण समस्या आ रही है। बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में डर बना रहता है।
लाइन में लीकेज होने से बह रहा पानी जगतपुरा के वीआईटी कैम्पस रोड के रहने वाले राम प्रसाद ने पानी की पाइपलाइन की समस्या साझा की है। राम प्रसाद ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया कि पानी की लाइन में लीकेज हो गया है, जिसके कारण पानी सड़क पर बह रहा है।
सीवर चैंबर की समस्या पर एक्शन जयपुर के जमनापुरी के शंकर नगर के रहने वाले शुभम जोशी ने कुछ समय पहले सीवर के ढक्कन के बारे में समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि मेन रोड पर ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से हादसों का डर था। आने-जाने वाले वाहनों के लिए खतरे की स्थिति बनी हुई थी। इस मामले में संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर राहत दी है।
मेन रोड पर लगे चैंबर कवर को किया दुरुस्त शहर के सिविल लाइंस इलाके से भी सीवर चैंबर की समस्या सामने आई थी। क्षेत्रवासी सीमा ने लिखा था कि मेन रोड पर चैंबर टूटने से हादसों का डर बना हुआ था। इस समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
दशरथ सिंह शेखावत बने 'पब्लिक के स्टार' जयपुर के राम नगर सिविल लाइंस से सामने आई क्षेत्रवासी सीमा की सीवर चैंबर की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। उन्होंने पोस्ट किया था कि मुख्य चौराहे की सड़क पर चैंबर टूटा हुआ था, जिसपर पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने समाधान करवा दिया है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: विवाद के बाद स्कूल शिफ्ट, शिक्षक संघ ने चेताया-बाहरी दखल और शिक्षकों का अपमान बर्दाश्त नहीं

जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम जयपुर रवाना - Jaisalmer News

राजस्थान की पहली नगर निकाय अजमेर में बनी थी, आजाद भारत में 1947 में पहले अध्यक्ष थे हेमचंद सोगानी


