दिल्ली में खराब मौसम के कारण जयपुर आई फ्लाइट: मुंबई से आ रहा इंडिगो का प्लेन डायवर्ट किया गया, कुछ फ्लाइट होल्ड पर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Indigo Flight Mumbai Delhi Diverted To Jaipur Due To Bad Weather दिल्ली में खराब मौसम के कारण जयपुर आई फ्लाइट:मुंबई से आ रहा इंडिगो का प्लेन डायवर्ट किया गया, कुछ फ्लाइट होल्ड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Indigo Flight Mumbai Delhi Diverted To Jaipur Due To Bad Weather
दिल्ली में खराब मौसम के कारण जयपुर आई फ्लाइट:मुंबई से आ रहा इंडिगो का प्लेन डायवर्ट किया गया, कुछ फ्लाइट होल्ड पर
- कॉपी लिंक
दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को मौसम खराब होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग प्रभावित हुई। कुछ विमानों को आसमान में ही होल्ड पर रखा गया, जबकि कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।
इसी बीच मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6028 को दिल्ली में खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर जयपुर एयरपोर्ट भेजा गया। विमान जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर गया।
फ्लाइट्स होल्ड पर, पैसेंजर्स को करना पड़ रहा इंतजार
दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण एयर ट्रैफिक पर दबाव बढ़ गया है। दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ फ्लाइट्स को होल्ड पर रखा गया है। वहीं, जिन विमानों के लिए दिल्ली में तत्काल लैंडिंग संभव नहीं हो पा रही है, उन्हें वैकल्पिक एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया जा रहा है।
इससे पैसेंजर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट्स के होल्ड और डायवर्जन के कारण पैसेंजर्स को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
ATC से क्लीयरेंस के बाद वापस जाएगी जयपुर आई फ्लाइट
जयपुर डायवर्ट की गई इंडिगो की फ्लाइट 6E-6028 फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित खड़ी है। दिल्ली में मौसम की स्थिति सामान्य होने और दिल्ली ATC से क्लीयरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम में सुधार के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य होने की उम्मीद है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

फ्लाइट सेवाओं में अस्थायी बाधा: जयपुर-लखनऊ और जयपुर-कुल्लू मार्गों पर नियमित सेवाओं की कमी

यशवंतपुर-खातीपुरा एक्सप्रेसजयपुर और गांधीनगर स्टेशन पर समय बदला - Jaipur News

Rajasthan News: जयपुर के गढ़े खजानों की रहस्यमयी कहानियां क्या होंगी सच?


