जयपुर शहर जिला कांग्रेस ने निकाला 'जयपुर बचाओ मार्च': नेताओं ने सड़क, पानी, बिजली और ट्रैफिक का मुद्दा उठाया, सरकार के खिलाफ जताया विरोध - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Bachao March | Congress Protest Sanjay Circle Badi Chopad Live जयपुर शहर जिला कांग्रेस ने निकाला 'जयपुर बचाओ मार्च':नेताओं ने सड़क, पानी, बिजली और ट्रैफिक का मुद्दा उठाय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Bachao March | Congress Protest Sanjay Circle Badi Chopad Live
जयपुर शहर जिला कांग्रेस ने निकाला 'जयपुर बचाओ मार्च':नेताओं ने सड़क, पानी, बिजली और ट्रैफिक का मुद्दा उठाया, सरकार के खिलाफ जताया विरोध
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को परकोटे में ‘जयपुर बचाओ मार्च’ निकाला गया। संजय सर्किल, चांदपोल से शुरू हुआ पैदल मार्च बड़ी चौपड़ तक पहुंचा।
मार्च में शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, अर्चना शर्मा, आरआर तिवाड़ी, पुष्पेंद्र भारद्वाज समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सड़क, पानी, बिजली, ट्रैफिक, फुटपाथ और परकोटे में अतिक्रमण जैसे मुद्दों को उठाया।
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मार्च की अगुवाई की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जयपुर की ऐतिहासिक पहचान और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर होने के बावजूद शहर की मूलभूत व्यवस्थाएं लगातार खराब हो रही हैं।
आरआर तिवाड़ी बोले- मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दिल्ली चले जाते हैं, आम आदमी कहां जाए
कांग्रेस नेता आरआर तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर का 300 साल पुराना इतिहास है। जयपुर की विरासत को यूनेस्को का दर्जा मिला हुआ है और दुनिया भर से लाखों पर्यटक यहां आते हैं। इसके बावजूद शहर के हालात खराब हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कें खराब हैं। बिजली-पानी की समस्या है। ट्रैफिक व्यवस्था भी किसी से छिपी नहीं है।
तिवाड़ी ने कहा कि बड़ी चौपड़ सहित शहर के प्रमुख इलाकों में जाम के हालात रहते हैं। मुख्यमंत्री तो हेलीकॉप्टर से उड़कर दिल्ली चले जाते हैं, लेकिन जयपुर का आम आदमी उड़कर कहां जाएगा? उन्होंने कहा कि परकोटे के बरामदों पर कब्जे हैं, सड़कों पर अतिक्रमण है और पैदल चलने के लिए फुटपाथ तक नहीं बचे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जयपुर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं।रात में कई जगह बिजली के खंभे तक नजर नहीं आते। आखिर जयपुर को इस स्थिति में क्यों छोड़ दिया गया है।
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के हालात खराब
आरआर तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सांगानेर में बच्चों को जेसीबी में बैठाकर नाला पार करवाने की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के यह हालात हैं तो बाकी जयपुर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
तिवाड़ी ने कहा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी जयपुर से चुनी गई है। उनके विधानसभा क्षेत्र के हालात देख लीजिए चोमू रोड तिराहे से रोड नंबर 14 तक बारिश के दौरान सड़क पर नदी जैसे हालात बन जाते हैं। पिछले दो-तीन साल में जयपुर के विकास के लिए दिए गए 300 से 400 करोड़ रुपए का बजट आखिर कहां खर्च हुआ।
निगम चुनाव को लेकर भी सरकार पर निशाना
नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों के बीच निगम के वार्डों की संख्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। आरआर तिवाड़ी ने कहा कि सरकार ने नगर निगम के वार्डों की संख्या 150 कर दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में जयपुर में दो नगर निगम बनाए गए थे, ताकि छोटे क्षेत्र में पार्षद बेहतर तरीके से काम कर सकें।
तिवाड़ी ने कहा कि अगर लोकसभा में 543 सीटों से ज्यादा सीटों की तैयारी की जा सकती है तो नगर निगम में वार्डों की संख्या कम क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ज्यादा खर्च होने का तर्क दे रही है, जबकि कांग्रेस का मानना था कि दो निगम रहने से शहर का विकास बेहतर तरीके से होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों नगर निगमों को खत्म कर एक निगम कर दिया है और इस फैसले के खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में रिट याचिका भी दायर कर रखी है। तिवाड़ी ने कहा कि अगर दो निगम की जगह एक निगम ही रखना है तो जयपुर में कम से कम ढाई सौ वार्ड रखे जाने चाहिए।
‘कांग्रेस जीतकर आ रही है’, कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी टारगेट
आरआर तिवाड़ी ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस इस बार चुनाव में जीतकर आ रही है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा जयपुर आएंगे और पार्टी के तमाम नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
उन्होंने कहा कि जयपुर शहर कांग्रेस के 16 ब्लॉक अध्यक्ष, 88 मंडल अध्यक्ष और 150 वार्ड अध्यक्ष मिलकर चुनाव की तैयारी करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखने का आह्वान किया।
तिवाड़ी ने कहा कि “कांग्रेस का मतलब विकास है।” उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘कांग्रेस लाओ, बीजेपी भगाओ’ और ‘जयपुर बचाओ, कांग्रेस लाओ’ का नारा भी दिया। परकोटे की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परकोटा जयपुर की पहचान है, लेकिन यहां पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। अवैध रिक्शों की भरमार, ट्रैफिक जाम, फुटपाथ पर कब्जे और सड़कों की खराब स्थिति से आम लोगों को परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन से शहर की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की।
‘जयपुर बचाओ मार्च’ के जरिए कांग्रेस ने एक तरफ शहर की समस्याओं को मुद्दा बनाया, वहीं दूसरी तरफ आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी ने अपना चुनावी अभियान भी तेज करने के संकेत दिए। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के जरिए कांग्रेस ने जयपुर में संगठन की सक्रियता और चुनावी तैयारियों का संदेश देने की कोशिश की।
- जयपुर- लिव-इन पार्टनर ने बिजनेसमैन से 25 लाख रुपए ऐंठे: आरोप- बायॅफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची; बेटे को भी ले गई
- LIVEधौलपुर में 100 पर्यटक झरने-नाले में बहाव में फंसे: भरतपुर में बंध बारेठा डैम का गेट खोला; 2 दिन बारिश का अलर्ट नहीं, 19 से बदलेगा मौसम
- बात खरी हैपर्ची-दवा बिना सरकारी हॉस्पिटल में 'इलाज': मंत्री-MLA की 'रिपब्लिक डे' स्पीच; कार्यकर्ता का 'छोटा सा काम'
- स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान: जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


