होमसंस्कृतिलंदन में गरिमा कच्छावा ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग: लीसेस्टर मेले में घूमर, कालबेलिया और तेरह ताली की दी प्रस्तुतियां, प्रवासी राजस्थानियों ने सराहा - Jaipur News
संस्कृति

लंदन में गरिमा कच्छावा ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग: लीसेस्टर मेले में घूमर, कालबेलिया और तेरह ताली की दी प्रस्तुतियां, प्रवासी राजस्थानियों ने सराहा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthani Culture At Leicester Mela | Garima Kachhawa Dance Performance लंदन में गरिमा कच्छावा ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग:लीसेस्टर मेले में घूमर, कालबेलिया और तेरह ता…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 अगस्त 2026 को 12:56 pm बजे
लंदन में गरिमा कच्छावा ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग:  लीसेस्टर मेले में घूमर, कालबेलिया और तेरह ताली की दी प्रस्तुतियां, प्रवासी राजस्थानियों ने सराहा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthani Culture At Leicester Mela | Garima Kachhawa Dance Performance

लंदन में गरिमा कच्छावा ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग:लीसेस्टर मेले में घूमर, कालबेलिया और तेरह ताली की दी प्रस्तुतियां, प्रवासी राजस्थानियों ने सराहा

- कॉपी लिंक

इंग्लैंड के लीसेस्टर में आयोजित लीसेस्टर मेला 2026 में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली। रजवाड़ी रूट्स की संस्थापक एवं आर्टिस्टिक डायरेक्टर गरिमा कच्छावा, ने पारंपरिक राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों के माध्यम से वहां मौजूद दर्शकों को राजस्थान की कला, संस्कृति और लोक परंपराओं से रूबरू कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत जयपुर की गरिमा कच्छावा ने तेरह ताली की एकल प्रस्तुति से की। इसके बाद राजवाड़ी रूट्स की नीरजा गोयल और मलारकोडी नागरत्नम ने भी उनके साथ मंच साझा किया। प्रस्तुतियों में राजस्थान के प्रसिद्ध घूमर और कालबेलिया के साथ विभिन्न राजस्थानी लोकगीतों एवं लोक नृत्य शैलियों का खूबसूरत समावेश देखने को मिला।

रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य की जीवंत प्रस्तुतियों ने लीसेस्टर मेले के माहौल को पूरी तरह राजस्थानी रंग में रंग दिया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा और उत्साह के साथ लोक संस्कृति का आनंद लिया।

विदेश में राजस्थानी संस्कृति को पहुंचा रहीं गरिमा

जयपुर, राजस्थान से जुड़ी अपनी जड़ों को साथ लेकर गरिमा कछावा पिछले कुछ वर्षों से इंग्लैंड में राजवाड़ी रूट्स के माध्यम से राजस्थानी एवं भारतीय लोक संस्कृति को प्रस्तुत और प्रोत्साहित कर रही हैं। उनका प्रयास पारंपरिक लोक नृत्य शैलियों के मूल स्वरूप और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए उन्हें ब्रिटेन के विभिन्न समुदायों और दर्शकों तक पहुंचाना है। गरिमा कछावा की प्रस्तुतियों के माध्यम से विदेश में रह रही नई पीढ़ी को भी राजस्थान की लोक परंपराओं, संगीत और नृत्य से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे कलाकार

लीसेस्टर मेला 2026 में ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। एबी पार्क में भव्य स्तर पर आयोजित इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ परिवारों और बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं आकर्षण भी मौजूद रहे। ब्रिटेन के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे, जिससे पूरे दिन एबी पार्क का माहौल जीवंत और उत्सवपूर्ण बना रहा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें