होमखेलक्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी से शुरू होगी ‘सुयोग’ पहल - Jaipur News
खेल

क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी से शुरू होगी ‘सुयोग’ पहल - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 'Suyog' Initiative Will Start With Cricket, Football, Volleyball And Kabaddi क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी से शुरू होगी ‘सुयोग’ पहल - कॉपी लिंक राजस्थान सरकार युवाओं को क्…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 जुलाई 2026 को 04:08 am बजे
क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी से शुरू होगी ‘सुयोग’ पहल - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- 'Suyog' Initiative Will Start With Cricket, Football, Volleyball And Kabaddi

क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी से शुरू होगी ‘सुयोग’ पहल

- कॉपी लिंक

राजस्थान सरकार युवाओं को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे लोकप्रिय खेलों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास की नई पहल करने जा रही है। युवा मामले एवं खेल विभाग ने 10 जुलाई से ‘सुयोग’ (SUYOG) योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जयपुर जिले के बगरू विधानसभा क्षेत्र और बारां जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

संयुक्त शासन सचिव नीतू बारूपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, योजना का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को एक संगठित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें खेल गतिविधियों के साथ-साथ शैक्षणिक, कौशल विकास, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के अवसरों से भी जोड़ा जा सके। यह पहल ‘माई भारत’ (My Bharat) अभियान के अनुरूप संचालित होगी और इसे CMSDC प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत किया जाएगा।

नगर निकायों व ग्राम पंचायत के हर वार्ड होंगे शामिल

पायलट प्रोजेक्ट के तहत बगरू विधानसभा क्षेत्र तथा बारां जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नगर निकायों और ग्राम पंचायतों के प्रत्येक वार्ड को योजना के दायरे में शामिल किया जाएगा। शुरुआती चरण में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी की खेल गतिविधियों के जरिए युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके बाद अन्य विकासात्मक कार्यक्रमों का भी विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के आधार पर जारी इस आदेश में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद और राजस्थान युवा बोर्ड को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को 10 जुलाई से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए इसकी प्रगति से सरकार को अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री युवा सुयोग की टाइम लाइन

- 10-12 जुलाई : कलेक्टर संबंधित विभागों को निर्देश देंगे, योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।

- 13-25 जुलाई : CMSDC पोर्टल पर युवा क्लबों और युवाओं का पंजीकरण शुरू होगा। हिस्सा लेने वालों का सत्यापन।

- 26-31 जुलाई : टीमों का गठन, खेल मैदानों का चयन, रेफरी व अन्य अधिकारियों की नियुक्ति, टीशर्ट व खेल सामग्री की व्यवस्था।

- 1-31 अगस्त : उद्घाटन, खेलों की वार्ड स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता व क्वालिफाई टीमों का चयन।

- 1-15 सितंबर : विधानसभा क्षेत्र पर नॉकआउट, सेमीफाइनल व फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण।

- 16-30 सितंबर : युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा पायलट कार्यक्रम की पूर्णता रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करना।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें