जयपुर- कार की टक्कर से गिरे,ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचला,मौत: मां-बेटा घायल; कार ड्राइवर ने भागते वक्त बाइक सवार युवक को भी रौंदा; दो गिरफ्तार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Sanganer Road Accident | Speeding Car Hits Bike, Father Daughter Die जयपुर- कार की टक्कर से गिरे,ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचला,मौत:मां-बेटा घायल; कार ड्राइवर ने भागते वक्…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Sanganer Road Accident | Speeding Car Hits Bike, Father Daughter Die
जयपुर- कार की टक्कर से गिरे,ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचला,मौत:मां-बेटा घायल; कार ड्राइवर ने भागते वक्त बाइक सवार युवक को भी रौंदा; दो गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे चारों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं मां-बेटा गंभीर घायल हो गए।
शव क्षत-विक्षत हो गए। मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। एक्सीडेंट के बाद भागते समय कार ड्राइवर ने बाइक सहित 3 गाड़ियों को भी टक्कर मारी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सांगानेर स्टेडियम के पास रविवार रात करीब 12:30 बजे हुआ। पुलिस ने पीछा कर कार ड्राइवर को पकड़ लिया। एक्सीडेंट का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरा साथी अभी फरार है।
अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…
बाइक को पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरा परिवार
SHO (मालपुरा गेट) उदयभान यादव ने बताया- हादसे में प्रताप नगर के सेक्टर-19 निवासी विष्णु (35) और उनकी बेटी सृष्टि (3) की मौत हो गई। उनकी घायल पत्नी श्वेता केसरी (32) और बेटे चिराग (5) को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। मामले की जांच कर रहे हैं।
SHO ने बताया- एक तेज रफ्तार कार चौरड़िया पेट्रोल पंप से सांगासेतु पुलिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान सांगानेर स्टेडियम के पास कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सहित पूरा परिवार सड़क पर काफी दूर जाकर गिरा। तभी सामने से ट्रेलर आ रहा था, जिसने पिता-बेटी को कुचल दिया।
पुलिस ने लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े परिवार के चारों सदस्यों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पिता और बेटी को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए। गंभीर घायल मां और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
भागने के प्रयास में 3 वाहनों को टक्कर मारी
एसएचओ उदयभान ने बताया- हादसे के बाद भागने के प्रयास में बेकाबू कार ने सांगानेर थाने की तरफ LMB चौराहे के पास बाइक, स्कूटी सहित 3 वाहनों को भी टक्कर मारी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने पीछा कर हल्दीघाटी गेट के पास कार सहित ड्राइवर को पकड़ लिया।
यूटर्न पर बाइक को मारी थी टक्कर, युवक की मौत
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कार ड्राइवर ने सांगानेर थाने के यूटर्न पर एक और बाइक को भी टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक सवार राजेंद्र (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राजेंद्र सांगानेर के सचिवालय विहार के रहने वाले थे।
ड्राइवर व साथी को पकड़ा
पुलिस ने हादसे में मृतक तीनों के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस की ओर से एक कंबाइंड एप्लीकेशन लेकर हिट एंड रन का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से कार को जब्त कर ड्राइवर संदीप उर्फ सूरज (21) व उसके रिश्तेदार इंद्रजीत सिंह उर्फ गोपी (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर संदीप सांगानेर में न्यू राधिका ट्रेवल्स का बस चलता है। कोहिनूर सिनेमा के पीछे सांगानेर में किराए से रहता है। रविवार रात करीब 9:00 बजे रिश्तेदार इंद्रजीत अपनी होंडा इमेज कार से संदीप के पास आया था। संदीप के कमरे पर अपने रिश्तेदार साजन के साथ शराब पार्टी की।
तीनों ने शराब पार्टी के बाद अत्यधिक नशा होने पर होंडा होंडा कर ड्राइवर संदीप अपने दोनों रिश्तेदार को लेकर नाहरगढ़ घूमने जाने की कहकर बैठा लिया। सागर सेतु रोड पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के बाद भी ओवर स्पीड में कर को दौड़ी जिससे हादसा हुआ। इसके बाद तीनों कार छोड़कर मौके से फरार हो गए थे । जिनमें दोनों आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा गया, तीसरे साथी साजन की तलाश की जा रही है।
…
यह खबर भी पढ़ें…
जयपुर में ओवर स्पीड बेकाबू थार हॉस्टल में घुसी,VIDEO:टक्कर लगने से टूटा मेन गेट, भागते आरोपियों को भीड़ ने दबोचा
जयपुर के महेश नगर इलाके में रविवार देर रात बेकाबू थार एक हॉस्टल में घुस गई। इससे हॉस्टल का मेन गेट टूट गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। थार जब्त कर ली है। (पूरी खबर पढ़ें)
- LIVEझालावाड़ में 12 इंच बारिश, स्कूलों में छुट्टी: बूंदी-कोटा में गाड़ियां-भैंसें बही, कालीसिंध समेत दो बांध के गेट खोले; स्कूल में घुसा नाले का पानी
- राजस्थान में किसानों को घर बैठे मिलेगा यूरिया-डीएपी: लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन कर सकेंगे बुक; मोबाइल एप से कटेगा ई-टोकन
- शहर की सरकार आपकी उम्मीदों पर खरा उतरी या नहीं: अपने निकाय प्रमुख को दीजिए नंबर, 5 यानी अच्छा और 1 सबसे खराब
- पुलिस लाइन में दिनदहाड़े 23 लाख के गहने-कैश चोरी: ड्यूटी पर गया था कॉन्स्टेबल, आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम में गया था परिवार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


