जयपुर में जेल जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या: बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन गोलियां मारी, मर्डर के मामले में सजा काट रहा था - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Firing Case | Dhawas Janki Vihar Murder News & CCTV Footage BREAKINGजयपुर में जेल जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या:बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन गोलियां मारी, मर्डर के मामले म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Firing Case | Dhawas Janki Vihar Murder News & CCTV Footage
BREAKINGजयपुर में जेल जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या:बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन गोलियां मारी, मर्डर के मामले में सजा काट रहा था
- कॉपी लिंक
जयपुर के करणी विहार इलाके में बुधवार शाम 5 बजे सांगानेर ओपन (खुली) जेल के कैदी मोहन कुमावत (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।
धावास स्थित जानकी विहार इलाके में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। करणी विहार, भांकरोटा और चित्रकूट थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने वारदात के बाद इलाके में नाकाबंदी कराई। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहन ने साल 2018 में मोती डूंगरी इलाके में महेंद्र गुर्जर की हत्या की थी। इस मामले में मोहन को सजा हो चुकी थी और वह फिलहाल सांगानेर ओपन जेल में था। बुधवार को जब वह वापस जेल की तरफ जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।
पहले देखिए मौके के फोटोज…
अब जानिए ओपन जेल के बारे में…
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Jaipur Crime : बाइक पर जा रहे शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, ओपन जेल में काट रहा था सजा

राजस्थान सरकार ने यौन उत्पीड़न मामले में कॉलेज प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में 22 अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे विशेष पदक


