जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप: मिलने के बहाने बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Young Woman Raped In Jaipur After Befriending A Man जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल - कॉपी लिंक जयपुर मे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Young Woman Raped In Jaipur After Befriending A Man
जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल
- कॉपी लिंक
जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने जबरन दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक ब्लैकमेल कर देहशोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने मेडिकल व बयान दर्ज कर आरोपी दोस्त को अरेस्ट किया है।
थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 25 साल की युवती से रेप हुआ। कॉलोनी में जॉब पर आने के कारण आरोपी लड़के से सालभर पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया।
डरा-धमकाकर दुष्कर्म
आरोप है कि झांसे में लेकर आरोपी ने मिलने के बहाने उसे बुलाया। मिलने जाने पर अकेला पाकर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म के दौरान उसका अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया।
परेशान होकर परिजनों को बताई आपबीती
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर बुलाकर देहशोषण करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने रविवार रात दबिश देकर फरार आरोपी युवक को अरेस्ट किया।
- जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत: आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा
- राजस्थान में कल से शुरू होगा बारिश का दौर: 10 जिलों में यलो अलर्ट; इस सीजन 15 फीसदी कम बरसात
- CMO तक पहुंचा वन मंत्री-अलवर कलेक्टर का विवाद: धरने पर भी बैठ चुके हैं संजय शर्मा, IAS अर्तिका शुक्ला की विदाई तय!
- जयपुर में बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें: जलभराव से लेकर खुले सीवर चैंबर तक कई समस्याएं, 'भास्कर समाधान' बना जनता का सहारा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में राजस्थानी गाने पर नाचे एक्टर रवि किशन: बोले- पत्नी कहती हैं घर पर रहिए, बाहर निकलते ही वायरल हो जाएंगे - Jaipur News

'फर्श पर बैठो': राजस्थान स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में दलित पुरुषों द्वारा जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद 5 पर मामला दर्ज किया गया

राजस्थान: दलित परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में सभी 40 अभियुक्त बरी, पीड़ित परिवार ने कहा- हमारी दोबारा हत्या हुई है - BBC News हिंदी


