जयपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़: घर से आते-जाते करता पीछा, विरोध करने पर की मारपीट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Minor Girl Molestation Case | Neighbor Arrested जयपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़:घर से आते-जाते करता पीछा, विरोध करने पर की मारपीट - कॉपी लिंक जयपुर में नाबालिग लड़की…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Minor Girl Molestation Case | Neighbor Arrested
जयपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़:घर से आते-जाते करता पीछा, विरोध करने पर की मारपीट
- कॉपी लिंक
जयपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर से आते-जाते समय आरोपी पड़ोसी उसका पीछा करता था। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने मामले में आरोपी को अरेस्ट कर जेसी भेज दिया।
पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से छेड़छाड़ हुई। कॉलोनी में रहने वाला 20 साल का लड़का उसके साथ छेड़छाड़ करता था। अपने दोस्त के साथ मिलकर घर से आते-जाते समय उसका पीछा करता था। रास्ते में रोक आरोपी युवक उसके साथ गलत हरकत करता।
परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी लड़के की करतूत का पता चलने पर विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। परिजनों के साथ थाने पहुंची नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी युवक को अरेस्ट किया।
- जयपुर में मारपीट कर दोस्त को ही लूटा: दो युवकों ने साथियों से मिलकर डंडे से पैर तोड़े, जमीन पर गिरने के बाद बाइक लूटकर फरार
- जगतपुरा में 6 महीने से खुदी सड़क हुई दुरुस्त: झोटवाड़ा में उफनते सीवर से मिला निजात, कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने ‘स्टार ऑफिसर’
- राजस्थान का पहला हिस्ट्रीशीटर डॉक्टर अब नहीं कर सकेगा प्रैक्टिस: चलती गाड़ी मे भी कर देता था भ्रूण-लिंग जांच, 5 बार गिरफ्तार भी हुआ
- चूरू में 2 इंच बरसात,बाड़मेर में बारिश के लिए हवन: श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म; राजस्थान से गायब हुए मानसून वाले बादल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


