डेयरी बूथ में बैठे प्राइवेट कर्मचारी की करंट से मौत: दोस्तों के साथ बैठा था युवक, बिजली के झटके से हुआ बेहोश - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Dairy Booth Electrocution Death | Youth Dies After Shock डेयरी बूथ में बैठे प्राइवेट कर्मचारी की करंट से मौत:दोस्तों के साथ बैठा था युवक, बिजली के झटके से हुआ बेहोश - कॉ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Dairy Booth Electrocution Death | Youth Dies After Shock
डेयरी बूथ में बैठे प्राइवेट कर्मचारी की करंट से मौत:दोस्तों के साथ बैठा था युवक, बिजली के झटके से हुआ बेहोश
- कॉपी लिंक
जयपुर में करंट लगने से शनिवार रात एक युवक की मौत हो गई। वह एक डेयरी बूथ में दोस्तों के साथ बैठा था। बिजली झटके से बेहोश होने पर उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। रामगंज थाना पुलिस ने रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ASI बाबूलाल ने बताया- हादसे में रामगंज के घोड़ा निकास रोड निवासी निखिल (28) पुत्र योगेन्द्र की मौत हो गई। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। शनिवार रात वह रामगंज चौपड़ पर स्थित दूध की डेयरी बूथ में अपने दोस्तों के साथ बैठा था।
रात करीब 8:30 बजे डेयरी बूथ में बैठे होने के दौरान उसे बिजली से करंट लग गया। झटका लगने से वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। डेयरी बूथ ऑनर ने परिचितों की मदद से उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान देर रात उसे मृत घोषित कर दिया।
ASI बाबूलाल का कहना है- पुलिस की ओर से मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है कि वह डेयरी बूथ में क्यों गया था?, किसी चीज से उसको करंट लगा है। जांच के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग-लड़की का पीछा करता था आरोपी: अश्लील हरकतों का विरोध करने पर करता था मारपीट, पड़ोसी गिरफ्तार
- जयपुर में मारपीट कर दोस्त को ही लूटा: दो युवकों ने साथियों से मिलकर डंडे से पैर तोड़े, जमीन पर गिरने के बाद बाइक लूटकर फरार
- पशु सेवा केंद्रों के संचालन हेतु भर्ती: विभिन्न पदों के लिए आवेदन 26 जुलाई तक
- चौमूं नगर परिषद आयुक्त का पद खाली: दिलीप शर्मा का हिंडौन ट्रांसफर, जलदाय और राजस्व विभाग के 20 से ज्यादा अधिकारी बदले
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


