अलवर में मकान की छत गिरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी: कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं; चूरू में कई कॉलोनियों में पानी भरा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain Alert | Bharatpur Sikar Alwar Churu Heavy Rainfall Update LIVEअलवर में मकान की छत गिरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी:कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं; चूरू में कई…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rain Alert | Bharatpur Sikar Alwar Churu Heavy Rainfall Update
LIVEअलवर में मकान की छत गिरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी:कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं; चूरू में कई कॉलोनियों में पानी भरा
- कॉपी लिंक
जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, चूरू, दौसा सहित कई जिलों में शनिवार को बरसात हुई। कोटपूतली-बहरोड़ जिले से निकलने वाले जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पानी भर गया। शहरी इलाकों में बाजार और घरों में पानी घुस गया।
राजधानी जयपुर में लगातार दूसरे दिन सुबह से रुक-रुककर बरसात का दौर चला। भरतपुर में बरसात के कारण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी कर दी गई। अलवर के गोविंदगढ़ में एक मकान की छत गिर गई।
चूरू में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों और कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। डीबी अस्पताल के दोनों गेट के सामने पानी जमा होने से मरीजों और स्टाफ को परेशानी हुई।
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में करीब 1 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान हॉस्पिटल रोड, इकबालपुरा और गौड़ाबास इलाकों में जलभराव हो गया। हॉस्पिटल रोड पर 3 फीट पानी भर गया। पानी निकालने से लिए पंप सेट लगाए गए।
इंडिगो की दिल्ली-जयपुर फ्लाइट के देरी से उड़ान भरने पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नाराजगी जताई। कंपनी ने देरी का कारण बारिश को बताया। मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
कहां कितनी हुई बरसात: पिछले 24 घंटों में अलवर, तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, भरतपुर, चूरू जिले में तीन इंच तक बरसात हुई। इन जिलों के अलावा बारां, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक समेत अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लगातार बाारिश के कारण चूरू के सादुलपुर, धौलपुर के राजाखेड़ा सहित कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया।
पार्वती नदी से दूर रहने की चेतावनी: धौलपुर में लगातार पानी की आवक होने से पार्वती डैम का जलस्तर 217.60 आरएल मीटर से बढ़कर 218.90 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। पार्वती नदी अपने खतरनाक जलस्तर 481.8 मीटर के मुकाबले फिलहाल 475.48 मीटर पर बह रही है। इसके आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर के बंध बारेठा बांध का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन के अनुसार जल्द ही इसके गेट खोले जा सकते हैं।
पारा 38 डिग्री से नीचे आया: राज्य में हो रही लगातार बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। कल प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान की मौसम से जुड़ी PHOTOS
मानसून के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में प्रसूताओं की मौत: डॉक्टर की गैरमौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ ने कराई डिलीवरी, अस्पताल का लाइसेंस रद्द

गहलोत सरकार में पेपर लीक नहीं हुए, उन्होंने पेपर बेचकर फंड कमाया था : दिलावर

अलवर में मकान की छत गिरी, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी: कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं; आज 2 जिले में भारी बरसात का चेतावनी - Jaipur News


