‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंजा जयपुर: भव्य झांकी के साथ यादव समाज की श्रीकृष्ण शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Shri Krishna Janmashtami Shobhayatra | Yadav Samaj Procession ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंजा जयपुर:भव्य झांकी के साथ यादव समाज की श्रीकृष्ण शोभायात्रा में उमड़ा जनसैला…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Shri Krishna Janmashtami Shobhayatra | Yadav Samaj Procession
‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंजा जयपुर:भव्य झांकी के साथ यादव समाज की श्रीकृष्ण शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- कॉपी लिंक
जयपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व यादव समाज ने धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। यादव युवक मंडल जयपुर राजस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी और जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव युवक मंडल जयपुर राजस्थान के तत्वावधान में यादव समाज की ओर से शुक्रवार को भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी और पूरे मार्ग में गूंजते जयकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा को कनक बिहारी मंदिर के महंत सियाराम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर शंकर बाबा (कानोता वाले) और निवर्तमान महापौर कुसुम यादव ने मुख्य रथ की विधिवत आरती उतारकर रवाना किया।
शोभायात्रा न्यू पीपुल्स एकेडमी स्थित सीताराम जी के मंदिर, उनियारों का रास्ता से रवाना हुई। इसके बाद यह छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यादव समाज मंदिर, घोसियों का रास्ता, रामगंज पहुंची। पूरे मार्ग में ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष गूंजते रहे।
भगवान श्रीकृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने इसमें हिस्सा लिया। युवाओं के साथ महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया और पूरा वातावरण भक्ति एवं उल्लास से सराबोर रहा।
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाना
जयपुर शहर उपाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीकृष्ण का जीवन
निवर्तमान महापौर कुसुम यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
सुमित यादव ने बताया कि यादव समाज की ओर से हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। वहीं राजेश यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
आयोजन के अंत में यादव युवक मंडल जयपुर राजस्थान की ओर से शोभायात्रा में शामिल सभी समाजबंधुओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान अहीर जन जागृति से भरत यादव, सुमित यादव, राजेश यादव, मंजू यादव, विपिन यादव, राकेश यादव, मुकेश यादव, राम सिंह यादव, विनोद यादव, अक्षय यादव, अनिल यादव, अभय यादव, तेजपाल यादव, रमेश यादव, प्रेमचंद यादव और ओम प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
- जयपुर में साडू भाई ने पेट में चाकू मारा: परिवार बोला- इसके शरीर में 4 भूत हैं, 2 निकलवा चुके; 15 दिन से बंधक बना रखा था
- मोबाइल खोने पर IMEI और सिम ब्लॉक जरूरी: राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, डेटा सुरक्षित करने के लिए अपनाएं ये 10 उपाय
- जयपुर- आज परकोटे में निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा: शाम 4 बजे गोविंददेवजी मंदिर से रवाना होगी, शहर के कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
- LIVEराजस्थान- मंदिर पर बिजली गिरी, 2 बांध छलके, नदियां उफनीं: जयपुर में सीजन में पहली बार लगातार 2 दिन बारिश, अलवर में सड़कें-खेत डूबे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


