होमक्राइमजयपुर की कॉलोनियों में समाधान मिलने से राहत: मानसरोवर में थमा सीवर का ओवरफ्लो, शास्त्री नगर की अंधेरी गलियों में लौटी रौनक - Jaipur News
क्राइम

जयपुर की कॉलोनियों में समाधान मिलने से राहत: मानसरोवर में थमा सीवर का ओवरफ्लो, शास्त्री नगर की अंधेरी गलियों में लौटी रौनक - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Mansarovar Sewer Overflow Resolved | Shastri Nagar Lights Restored जयपुर की कॉलोनियों में समाधान मिलने से राहत:मानसरोवर में थमा सीवर का ओवरफ्लो, शास्त्री नगर की अंधेरी ग…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जुलाई 2026 को 04:23 am बजे
जयपुर की कॉलोनियों में समाधान मिलने से राहत:  मानसरोवर में थमा सीवर का ओवरफ्लो, शास्त्री नगर की अंधेरी गलियों में लौटी रौनक - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Mansarovar Sewer Overflow Resolved | Shastri Nagar Lights Restored

जयपुर की कॉलोनियों में समाधान मिलने से राहत:मानसरोवर में थमा सीवर का ओवरफ्लो, शास्त्री नगर की अंधेरी गलियों में लौटी रौनक

- कॉपी लिंक

जयपुर शहर के झोटवाड़ा, श्याम पुरी, शास्त्री नगर और सांगानेर जैसे कई प्रमुख इलाकों से बुनियादी व्यवस्थाओं की बदहाली की तस्वीरें सामने आई हैं। जहाँ एक तरफ भोमिका नगर में 100 फीट रोड पर आवारा मवेशियों के कब्जे और व्यास कॉलोनी में जर्जर नाले के कारण लोग हादसों के साए में जीने को मजबूर हैं, वहीं खालसा कॉलोनी में हफ्तों से जाम पड़ी सीवर लाइन और सांगानेर में अवैध शराब माफियाओं की वजह से स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो चुका है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कई जगह जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।

हालांकि, इन गंभीर दिक्कतों के बीच 'दैनिक भास्कर' का 'भास्कर समाधान' ऐप आम जनता की समस्याओं को हल करने का एक सशक्त जरिया बन रहा है। इस डिजिटल मुहिम के असर से मानसरोवर के भैवर नगर में हफ्तों से सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी साफ करा दिया गया है। वहीं, शास्त्री नगर के राम नगर में महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा ऐप पर उठते ही निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल तुरंत हरकत में आए और ऑन-स्पॉट लाइटें दुरुस्त करवा दीं, जिससे खुश होकर वार्ड वासियों ने उन्हें 'पब्लिक का स्टार' का दर्जा दिया है।

(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)

हादसे के डर में जीने को मजबूर क्षेत्रवासी जयपुर के झोटवाड़ा स्थित भोमिका नगर के निवासी प्रशांत यादव ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की गंभीर समस्या को पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि इलाके की 100 फीट रोड पर हर सुबह बड़ी संख्या में गायों और अन्य मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। मुख्य सड़क पर पशुओं के इस तरह बैठे रहने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों में हमेशा किसी हादसे या हमले का डर बना रहता है। स्थिति इतनी खराब है कि लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। निवासियों ने प्रशासन से इन्हें हटाने की मांग की है।

लोगों का घरों से निकलना हुआ दूभर जयपुर के श्याम पुरी के खालसा कॉलोनी रोड के रहने वाले पंकज श्रीमाल ने 'भास्कर समाधान' पर क्षेत्र की एक समस्या के बारे में है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 8 दिनों से इलाके में सीवर लाइन जाम पड़ी है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस बारे में जिम्मेदार पार्षदों को भी अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। सीवर के पानी और बदबू के कारण लोगों का अपने घरों से बाहर आना-जाना भी दूभर हो गया है।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा शास्त्री नगर की पशुपति नाथ कॉलोनी से मानव जांगिड़ ने क्षेत्र की एक बेहद संवेदनशील समस्या के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि व्यास कॉलोनी में बरकती मस्जिद और पंचेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित एक बड़ा नाला पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस नाले का सालों पुराना हिस्सा और दीवारें आए दिन ढह रही हैं। दो प्रमुख धार्मिक स्थलों के पास होने के कारण यहाँ लगातार लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने इसे तुरंत दुरुस्त कराने की मांग की है।

अवैध शराब माफियाओं का आतंक सांगानेर क्षेत्र के रहने वाले राकेश सैनी ने इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेचे जाने के बारे में 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया है। इस अवैध गतिविधि के कारण यहाँ हर समय असामाजिक तत्वों और शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और आबकारी विभाग से इस पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

भैवर नगर में सीवर की समस्या खत्म जयपुर के मानसरोवर स्थित सुमेर नगर रोड (भैवर नगर) निवासी नरेंद्र जैन ने क्षेत्र में बह रहे सीवर के गंदे पानी की समस्या को 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि पिछले कुछ दिनों से मुख्य सड़क पर सीवर का पानी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक भास्कर ऐप पर मामला प्रमुखता से सामने आने के बाद संबंधित विभाग तुरंत हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सीवर लाइन को दुरुस्त कर समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया है।

शिकायत के बाद हरकत में आए निवर्तमान पार्षद शास्त्री नगर स्थित राम नगर (C-51) निवासी मनोज गुप्ता ने क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी रोड लाइट की समस्या को 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि लाइट बंद होने के कारण पूरी गली में अंधेरा रहता था, जिससे स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक भास्कर ऐप पर मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद तुरंत हरकत में आए और त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद लाइटों को दुरुस्त कर समस्या का समाधान करवा दिया है।

मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार' शास्त्री नगर के राम नगर (C-51) इलाके में लंबे समय से बंद पड़ी रोड लाइटों के कारण रात के समय सुरक्षा का गंभीर खतरा बना हुआ था। स्थानीय निवासी मनोज गुप्ता ने इस अंधेरे और परेशानी को दूर करने के लिए दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' ऐप पर आवाज़ उठाई। खबर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बंद पड़ी लाइटों को ऑन-स्पॉट ठीक करवाया। इस त्वरित समाधान के बाद राहत महसूस कर रहे वार्ड वासियों ने पार्षद को 'पब्लिक का स्टार' बताया है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें