होम›शिक्षा-करियर›Jaipur Nagar Nigam Re-polling: चारों वार्डों में कांग्रेस की जीत, जानें बीजेपी और विपक्ष के पास अब कितने हुए पार्षद
शिक्षा-करियर

Jaipur Nagar Nigam Re-polling: चारों वार्डों में कांग्रेस की जीत, जानें बीजेपी और विपक्ष के पास अब कितने हुए पार्षद

जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में पुनर्मतदान के बाद आज नतीजे सामने आ गए हैं। वार्ड नंबर नौ, अठारह, पच्चीस और चौंतीस में कांग्रेस प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। पुनर्मतदान के बाद कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़कर अब 57 हो…

Navbharat Times के अनुसार17 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
Jaipur Nagar Nigam Re-polling: चारों वार्डों में कांग्रेस की जीत, जानें बीजेपी और विपक्ष के पास अब कितने हुए पार्षद

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में पुनर्मतदान के बाद आज नतीजे सामने आ गए हैं। वार्ड नंबर नौ, अठारह, पच्चीस और चौंतीस में कांग्रेस प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। पुनर्मतदान के बाद कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़कर अब 57 हो गई है।

जयपुर: जयपुर नगर निगम के चार वार्डों के पांच पोलिंग बूथ पर बुधवार 16 सितंबर को पुनर्मतदान हुआ था। गुरुवार सुबह मतगणना हुई और परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चारों वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। यानी जिन चार वार्डों का परिणाम रोका गया था। उन सभी में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में गुरुवार सुबह 8 बजे भवानी निकेतन परिसर में काउंटिंग हुई थी।

जानिए किस वार्ड में कौन जीता

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के मुताबिक वार्ड नंबर 9, 18, 25 और 34 के कुल पांच बूथ पर पुनर्मतदान हुआ था। वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस प्रत्याशी वंदिता शर्मा, वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा देवी और वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश यादव ने जीत हासिल की है। चारों को जीत के सर्टिफिकेट भी सौंप दिए गए हैं।

कांग्रेस पार्षदों की संख्या हुई 57

14 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से 146 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे। 78 वार्डों में भाजपा, 53 वार्डों में कांग्रेस और 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। पुनर्मतदान के बाद अब तस्वीर बदल गई है। कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है। यानी जयपुर नगर निगम में बीजेपी के 78 और कांग्रेस के 57 पार्षद हैं। निर्दलीय पार्षदों की संख्या 15 है।

जीत का अंतर भी जानें

ईवीएम में हुई गड़बड़ी के बाद हुए पुनर्मतदान के बाद आए रिजल्ट में जीत का अंतर भी खूब रहा।

वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की कैलाशी ने बीजेपी प्रत्याशी मंजू अग्रवाल को 764 मतों से पछाड़ दिया।

वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस की प्रत्याशी रेखा देवी ने भाजपा की चंचल कंवर को 397 मतों से शिकस्त दी।

वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की वंदिता शर्मा ने भाजपा के नीरज कुमावत को 181 मतों से हराया।

वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस के सुरेश यादव ने भाजपा के पीयूष किराड़ को 149 मतों से पराजित किया।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें