होमक्राइमजयपुर में मूसलाधार बारिश, कई सड़कें धंसीं और गड्ढों में गिरीं कारें
क्राइम

जयपुर में मूसलाधार बारिश, कई सड़कें धंसीं और गड्ढों में गिरीं कारें

जयपुर में रविवार रात की दो इंच मूसलाधार बारिश से मानसरोवर, गोपालपुरा बाइपास और अन्य इलाकों में कई सड़कें धंस गईं। सड़कों के धंसने से यातायात प्रभावित हुआ और कई कारें गड्ढों में गिरीं। प्रशासन ने प्रभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

Amar Ujala के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:29 am बजे
जयपुर में मूसलाधार बारिश, कई सड़कें धंसीं और गड्ढों में गिरीं कारें

सौजन्य से:- Amar Ujala

Jaipur Monsoon: जयपुर में दो इंच बारिश के बाद जगह-जगह धंसी सड़कें, मानसरोवर में 20 फीट हिस्सा समाया

जयपुर में रविवार रात करीब दो इंच बारिश के बाद मानसरोवर और गोपालपुरा बाइपास समेत कई जगह सड़कें धंस गईं। गड्ढों से यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर मरम्मत कार्य शुरू कराया।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

रविवार देर रात हुई करीब दो इंच मूसलाधार बारिश ने राजधानी की सड़कों की पोल खोल दी। मानसरोवर, गोपालपुरा बाइपास और अन्य इलाकों में कई स्थानों पर सड़कें धंस गईं। कहीं 10 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए तो कहीं सड़क का करीब 20 फीट चौड़ा हिस्सा ही जमीन में समा गया। हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग कर यातायात डायवर्ट किया और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।

मानसरोवर में दो जगह धंसी सड़क

मानसरोवर में शिप्रापथ से गुर्जर की थड़ी और शांतिनगर को जोड़ने वाले मार्ग पर द्रव्यवती नदी के किनारे दो स्थानों पर सड़क धंस गई। एक जगह सड़क का करीब 20 फीट चौड़ा हिस्सा धंस गया, जबकि लगभग 50 मीटर दूर दूसरी जगह भी बड़ा गड्ढा बन गया। लगातार बहते पानी से मिट्टी का कटाव होने के कारण द्रव्यवती नदी की बाउंड्री वॉल से सटी सड़क कमजोर होकर धंस गई।

यह भी पढें- Rajasthan: सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, ट्रॉमा ICU में तोड़ा दम; तीन दिन पहले हुई थी नवजात की मौत

गोपालपुरा बाइपास पर गड्ढे में गिरी कार

गोपालपुरा बाइपास पर गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के सामने फुटपाथ के पास सड़क धंसने से वहां खड़ी एक इनोवा कार गड्ढे में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, सड़क पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोका गया और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

इसी तरह रिद्धि-सिद्धि चौराहे के पास परमहंस धाम के सामने भी सोमवार सुबह सड़क धंस गई। ड्रेनेज लाइन क्षतिग्रस्त होने से यहां करीब 8 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। नगर निगम की टीम ने मलबा और मिट्टी डालकर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

स्टेच्यू सर्किल पर गिरा पेड़, ट्रैफिक प्रभावित

तेज बारिश के दौरान स्टेच्यू सर्किल के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे सोमवार सुबह यातायात प्रभावित रहा। नगर निगम और पुलिस की टीम ने पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराया।

कई इलाकों में अच्छी बारिश

रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 82 मिमी बारिश मौजमाबाद में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सांगानेर में 69 मिमी, जोबनेर में 58 मिमी, फागी में 54 मिमी, जालसू में 52 मिमी, चाकसू में 46 मिमी, जेएलएन मार्ग पर 44.5 मिमी, कलेक्ट्रेट क्षेत्र में 33 मिमी, तूंगा में 28 मिमी, कालवाड़ में 25 मिमी, किशनगढ़-रेनवाल में 22 मिमी, कोटखावदा में 20 मिमी और फुलेरा में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई।

तीन दिन पहले भी धंसी थी टोंक रोड

गौरतलब है कि 3 जुलाई को लालकोठी के पास टोंक रोड पर भी करीब 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अधिकारियों के अनुसार, सीवरेज और गैस लाइन बिछाने के दौरान तकनीकी मानकों के अनुरूप भराव नहीं होने से बारिश का पानी नीचे रिस गया, जिससे मिट्टी कमजोर हुई और सड़क धंस गई। बाद में इस सड़क की मरम्मत कर दी गई।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें