राजस्थान: जयपुर के परकोटे में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ विशाल जन आक्रोश रैली - jaipur hindu exodus rally against migration in walled city
राजस्थान: जयपुर के परकोटे में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ विशाल जन आक्रोश रैली जयपुर के परकोटे से बहुसंख्यक हिंदुओं के कथित पलायन के विरोध में युवा शक्ति मंच ने जन आक्रोश रैली निकाली। HighLights - जयपुर के परकोटे से हिंदुओ…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: जयपुर के परकोटे में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ विशाल जन आक्रोश रैली
जयपुर के परकोटे से बहुसंख्यक हिंदुओं के कथित पलायन के विरोध में युवा शक्ति मंच ने जन आक्रोश रैली निकाली।
HighLights
- जयपुर के परकोटे से हिंदुओं के पलायन के खिलाफ रैली।
- युवा शक्ति मंच ने सुरक्षा, रोजगार अभाव पर उठाई आवाज।
- महिलाओं और युवाओं ने भगवा ध्वज के साथ किया प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर के पुराने शहर (परकोटे) से बहुसंख्यकों हिंदुओं के बढ़ते पलायन के खिलाफ रैली निकाली गई। शहर के सामाजिक संगठन युवा शक्ति मंच की ओर से निकाली गई जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। रैली में शामिल सभी लोगों ने केसरियां साफा पहनने के साथ ही हाथों में भगवा ध्वज लहाया।
रैली में दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के साथ ही ऊंट गाड़ियों में सवार होकर लोगों ने बहुसंख्यकों के पलायन के खिलाफ नारेबाजी की।
पलायन रोकने की मांग को लेकर निकाली गई रैली में शामिल लोगों ने कहा, सुरक्षा, रोजगार एवं बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोग अपने पुश्तैनी घर छोड़कर दूर जाकर बस रहे हैं। एक वर्ग विशेष के दबाव में बहुसंख्यक पलायन कर रहे हैं।
रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि सरकार चारदीवारी क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए कदम उठाने चाहिए और बहुसंख्यकों को सुरक्षा उपलब्ध करवानी चाहिए।
युवा शक्ति मंच के संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि मतांतरण पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बहुसंख्यकों को पलायन नहीं करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

हाईकोर्ट एसीजे ने सुप्रीम-कोर्ट जज के आरोपों को बताया बेबुनियाद: बोले- आरोप झूठे और तथ्यहीन; सीजेआई को प्रूफ के साथ भेजा अपना पक्ष - Jaipur News

राजस्थान में 1 लाख लोगों को प्लॉट देगी सरकार: 24 घंटे शहरों में मिलेगी बिजली; निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी - Jaipur News

1856 बागियों ने बिगाड़ा गणित: जयपुर, जोधपुर सहित 16 निकायों में बगावत हावी, आज बागियों को मनाने का अंतिम दिन - Jaipur News


