जयपुर: दुर्गापुरा मार्केट में दिन-दहाड़े महिला से छीनी सोने की चेन, देखती रही भीड़; मौके से फरार हुआ बदमाश - jaipur gold chain snatched from a woman in broad daylight at durgapura market
जयपुर: दुर्गापुरा मार्केट में दिन-दहाड़े महिला से छीनी सोने की चेन, देखती रही भीड़; मौके से फरार हुआ बदमाश मोना जैन अपने पति के साथ मार्केट में आई थीं। पति मेडिकल शॉप पर गए हुए थे, इस दौरान मोना ...और पढ़ें HighLights -…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर: दुर्गापुरा मार्केट में दिन-दहाड़े महिला से छीनी सोने की चेन, देखती रही भीड़; मौके से फरार हुआ बदमाश
मोना जैन अपने पति के साथ मार्केट में आई थीं। पति मेडिकल शॉप पर गए हुए थे, इस दौरान मोना ...और पढ़ें
HighLights
- घटना के बदमाश का पीड़ित महिला ने खुद किया पीछा
- घटना के बदमाश का पीड़ित महिला ने खुद किया पीछा
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के जयपुर में भीड़ भाड़ वाली जगह दुर्गापुरा मार्केट में शुक्रवार शाम को दिन-दहाड़े चेन छीनने की घटना सामने आई। सांगानेर निवासी मोना जैन अपने स्कूटर पर इंतजार कर रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली।
पीड़ित महिला ने खुद आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह अपने साथी के पास पहुंच गया और दोनों मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, बड़ी बात ये रही कि भीड़ सिर्फ तमाशा देखती रही, महिला अकेली ही चोर के पीछे भागी थी।
जानकारी के अनुसार, मोना जैन अपने पति के साथ मार्केट में आई थीं। पति मेडिकल शॉप पर गए हुए थे, इस दौरान मोना स्कूटर पर इंतजार कर रही थीं। तभी बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे। उनमें से एक बाइक से उतरा, पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और भागने लगा।
मोना ने खुद को संभाला और आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह अपने साथी के पास पहुंच गया। दोनों लोग मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गए। मार्केट में मौजूद कई लोग भी इस घटना के गवाह बने, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।
पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan tax department expands probe into evasion, false claims

जयपुर में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए नितिन नवीन और भजनलाल शर्मा, सफाई मित्रों को किया सम्मानित | Nitin Nabin, Bhajanlal Sharma participate in cleanliness drive in Jaipur

जयपुर में रिश्वत लेते सीनियर स्टैटिकल ऑफिसर ट्रैप: फर्म पर पेनल्टी का दबाव बनाकर मांगे 15 हजार रुपए; किडनी की बीमारी के चलते SMS में भर्ती - Jaipur News


