बेटी ने मां की हत्या करवाई सरकारी नौकरी और संपत्ति के लिए
जयपुर में एक 24 वर्षीय युवती ने अपनी मां की हत्या करवा दी, जिसकी वजह सरकारी नौकरी और संपत्ति के लालच से बताया जा रहा है। पुलिस ने बेटी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए युवती ने करा दी मां की हत्या, सात गिरफ्तार
जयपुर में एक 24 वर्षीय युवती ने सरकारी नौकरी और संपत्ति के लालच में अपने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या करवा दी। ...और पढ़ें
HighLights
- बेटी ने सरकारी नौकरी और संपत्ति के लिए मां की हत्या कराई।
- हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई थी।
- पुलिस ने बेटी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, जयपुर। अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति के लालच में जयपुर की 24 वर्षीय युवती ने अपने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी 45 वर्षीय मां नीरज शर्मा की हत्या करवा दी। आरोप है कि उसने सात लाख रुपये की सुपारी दी। उसने हत्या को इस तरह से अंजाम देने को कहा जिससे पुलिस को यह सड़क दुर्घटना लगे।
पुलिस के अनुसार, मृतका के पति का निधन एक साल पहले हो गया था। बाद उन्हें अनुकंपा के आधार पर एलडीसी की सरकारी नौकरी मिली थी। आरोपति उस नौकरी और परिवार की पूरी संपत्ति खुद हथियाना चाहती थी।
पुलिस ने इस मामले में बेटी आयुषी, उसके ताऊ और चचेरे भाई सहित सात आरोपितों को सोमवार रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वह स्कार्पियो भी बरामद कर ली, जिससे महिला को कुचला गया था। घटना तीन जुलाई शाम की है।
बता दें कि नीरज शर्मा अपने 16 वर्षीय बेटे को ट्यूशन छोड़कर आ रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनको कुचल दिया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना मानकर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया था।
पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच के दौरान मृतका के बड़े भाई ने बताया कि भांजी आयुषी ने उन्हें फोन कर कहा था कि मम्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इतना कह कर उसने फोन रख दिया। मेरी बहन नीरज पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी।
खबरें और भी
नीरज ने पहले बताया भी था कि बेटी आयुषी, सास, जेठ मिलकर परेशान करते हैं। मेरी संपत्ति हड़पने के लिए कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मुझे शक है कि मेरी बहन की हत्या करवाई गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचने के साथ ही आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि आयुषी अपने पिता के स्थान पर मृतक आश्रित के रूप में नौकरी करना चाहती थी, लेकिन मां ने खुद वह नौकरी ले ली। इससे तनाव पैदा हुआ। इसके बाद आरोपत ने नौकरी और संपत्ति, दोनों पर कब्ज़ा करने के लिए अपने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी मां को रास्ते से हटाने की साज़िश रची।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


