होमक्राइमJaipur Crime News: आमेर के बाजार बंद, चाकूबाजी में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, इन 7 मांगों पर अड़े परिजन
क्राइम

Jaipur Crime News: आमेर के बाजार बंद, चाकूबाजी में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, इन 7 मांगों पर अड़े परिजन

जयपुर के आमेर में चाकूबाजी की घटना में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने बाजार बंद कर दिए। आगे जानिए क्या है पूरा मामला और अब परिजनों…

Navbharat Times के अनुसार8 सितंबर 2026 को 07:33 pm बजे
Jaipur Crime News: आमेर के बाजार बंद, चाकूबाजी में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, इन 7 मांगों पर अड़े परिजन

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर के आमेर में चाकूबाजी की घटना में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने बाजार बंद कर दिए। आगे जानिए क्या है पूरा मामला और अब परिजनों की क्या मांगे हैं।

जयपुर: जयपुर के आमेर में सोमवार 7 सितंबर को हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मनीष का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। गाइड की मौत की खबर सामने आते ही टूरिस्ट गाइड्स और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध में आमेर के बाजार बंद कर दिए गए और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

मावठा सरोवर पर जीप चालक पर चाकू मारने का आरोप

जानकारी के मुताबिक आमेर के मावठा सरोवर पर जीप चालक और टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद मनीष पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू पेट पर लगा जिससे मनीष सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल मनीष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से ही टूरिस्ट गाइड और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

आमेर के बाजार बंद, लोग कर रहे प्रदर्शन

टूरिस्ट गाइड मनीष की मौत के बाद आक्रोश और बढ़ गया। लोगों ने घटना के विरोध में आमेर के बाजार बंद कर दिए हैं। सैंकड़ों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण आमेर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

पीड़ित परिवार ने रखी ये मांगें

1. मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और डेयरी आवंटित किया जाए। 2. हत्या के आरोपी के घर पर तत्काल प्रभाव से बुलडोजर कार्रवाई की जाए। 3. हत्या के आरोपी का एनकाउंटर या फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द एक्शन लिया जाए। 4. आमेर महल और आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन चलाने वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। 5. आमेर पुलिस थाने से पूरे स्टाफ को हटाया जाए। 6. आमेर थाने के एसएचओ और जांच अधिकारी को निलंबित किया जाए क्योंकि पूर्व में दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 7. पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें