होमक्राइमअजमेर के 6 निकायों में कल चुनेंगे शहर सरकार: केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में होगा मतदान; 86 हजार से ज्यादा वोटर - Ajmer News
क्राइम

अजमेर के 6 निकायों में कल चुनेंगे शहर सरकार: केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में होगा मतदान; 86 हजार से ज्यादा वोटर - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Congress Councilor Ticket List Released | New Faces Get Opportunity अजमेर के 6 निकायों में कल चुनेंगे शहर सरकार:केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में होगा म…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 सितंबर 2026 को 07:33 pm बजे
अजमेर के 6 निकायों में कल चुनेंगे शहर सरकार:  केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में होगा मतदान; 86 हजार से ज्यादा वोटर - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Congress Councilor Ticket List Released | New Faces Get Opportunity

अजमेर के 6 निकायों में कल चुनेंगे शहर सरकार:केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में होगा मतदान; 86 हजार से ज्यादा वोटर

- कॉपी लिंक

नगरीय निकाय चुनाव में अजमेर जिले के मतदाताओं की बारी कल यानी बुधवार को है। जिले में पहले चरण के तहत नगर पालिका केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में 9 सितंबर को मतदान होगा। इन निकायों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प

पहले चरण में कल होने वाले चुनाव में इन 6 निकायों में 86 हजार 13 मतदाता हैं, जो 471 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी 131 पीसांगन नगर पालिका में हैं। वोटिंग के लिए सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

जिले के बाकी निकाय अजमेर, पुष्कर, किशनगढ़ निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।

यहां करें शिकायत अजमेर नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए आमजन शिकायत के लिए चुनाव पर्यवेक्षक महावीर प्रसाद मीणा आईएएस से दूरभाष नंबर 0145-2990041 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इनसे सर्किट हाउस अजमेर के कमरा नंबर 6 में प्रातः 10 से 12 बजे तक मिला जा सकता है।

जानिए-अजमेर जिले के 9 निकाय के बारे में…

अब जानिए किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर….

भाजपा में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर…

रामस्वरूप लाबा (भाजपा)- नसीराबाद से विधायक है और यहां भाजपा के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जिताने के लिए प्रयासरत है।

शत्रुुघ्न गौतम (भाजपा)- वर्तमान में केकड़ी से विधायक है। इनके केकड़ी, सरवाड़, सावर में चुनाव है। यहां बोर्ड बनाना प्रतिष्ठा का सवाल है।

कांग्रेस में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर…

विकास चौधरी (कांग्रेस)- कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष है और किशनगढ़ से विधायक। जिले के नगर निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दबाव है।

रघु शर्मा (कांग्रेस) -पूर्व विधायक व मंत्री रह चुके है। इनके केकड़ी, सरवाड़, सावर में चुनाव है। यहां बोर्ड बनाना प्रतिष्ठा का सवाल है।

बारिश की संभावना कम

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 14 सितंबर तक जिले में बारिश की गतिविधियां कम रहने के आसार हैं। अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश होने के आसार कम हैं। ऐसे में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है।

करीब 3 हजार कार्मिक लगाए

6 निकायों के 150 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी व्यवस्था में करीब 1500 कर्मचारी-अधिकारी जुटे है। साथ ही सुरक्षा के लिए करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी लगाए है। अजमेर में 187 संवेदनशील व क्रिटिकल बूथ बनाए गए है। इसमें 157 लोकेशन है।

………..

पढें ये खबरें भी….

अजमेर के सबसे हॉट वार्ड-4 का चुनावी गणित दिलचस्प:पूर्व मेयर की पत्नी को कांग्रेस का समर्थन, दो निर्दलीय और भाजपा प्रत्याशी में त्रिकोणीय मुकाबला

अजमेर के सबसे हॉट माने जा रहे वार्ड-4 में निकाय चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वार्ड में जलभराव और सफाई स्थानीय मतदाताओं के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। (पूरी खबर पढें)

- भाजपा के दो, कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले:चेक बाउंस, मारपीट, धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के केस, कांग्रेस के एक उम्मीदवार पर दो FIR

- भाजपा नेता पीछे हटे,पहली बार पत्नियों को मैदान में उतारा:पिछली बार खिलाफ लड़ने वालों पर भी खेला दांव; देखिए प्रत्याशियों की प्रोफाइल

- भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 14 वकील, 3 वार्ड में सीधी टक्कर:8 केवल साक्षर; 49 पोस्ट ग्रेजुएट, 34 ग्रेजुएट कैंडिडेट्स भी चुनाव मैदान में

- अजमेर में वार्ड-3-4 में भाजपा बागी का समर्थन करेगी कांग्रेस:जिलाध्यक्ष बोले-प्रत्याशी घोषित नहीं करना हमारी रणनीति; कहा-भाजपा में घबराहट, इसलिए वोट मांगने CM आ रहे

- पिता 2 बार, मां 3 बार पार्षद,अब बेटी को टिकट:अजमेर निगम चुनाव में कांग्रेस ने ASI की पत्नी को भी दिया सिंबल; नेताओं की पत्नियों को भी मौका

- अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति

- कांग्रेस ने 2 सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे:पूर्व-एडीए चेयरमैन की बहू सहित 5 से ज्यादा पार्षदों के टिकट कटे; पढ़ें, कहां किसका मुकाबला

- अजमेर में हर वार्ड के मुख्य चौराहों पर लगेंगे CCTV:हर गली-मोहल्ले में LED स्ट्रीट लाइट्स, पार्कों में खुलेंगे ओपन जिम;जानें क्या है कांग्रेस घोषणा पत्र

- अजमेर में 20 प्रत्याशियों के 3 से 5 बच्चे:कांग्रेस ने 16 और भाजपा ने 4 उम्मीदवार उतारे; दोनों दलों में करीब 10 कुंवारे भी मैदान में

- अजमेर निगम चुनाव में 61 जेन-ज़ी चुनावी मैदान में:बीजेपी-कांग्रेस ने 5% टिकट दिए; सबसे ज्यादा 49 युवा निर्दलीय लड़ेंगे

Topics:

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें