होम›क्राइम›Jaipur ACB Action: सांगानेर में 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, NOC के बदले 35 हजार लेते आयुर्वेदिक कॉलेज के 3 कर्मचारी ट्रैप
क्राइम

Jaipur ACB Action: सांगानेर में 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, NOC के बदले 35 हजार लेते आयुर्वेदिक कॉलेज के 3 कर्मचारी ट्रैप

Jaipur ACB Action: सांगानेर में 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, NOC के बदले 35 हजार लेते आयुर्वेदिक कॉलेज के 3 कर्मचारी ट्रैप एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया- आरोपी ASI ने पिकअप को छोड़ने के बदले रिश्वत ली थी.…

ETV Bharat के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 05:04 pm बजे
Jaipur ACB Action: सांगानेर में 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, NOC के बदले 35 हजार लेते आयुर्वेदिक कॉलेज के 3 कर्मचारी ट्रैप

सौजन्य से:- ETV Bharat

Jaipur ACB Action: सांगानेर में 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, NOC के बदले 35 हजार लेते आयुर्वेदिक कॉलेज के 3 कर्मचारी ट्रैप

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया- आरोपी ASI ने पिकअप को छोड़ने के बदले रिश्वत ली थी.

Published : October 1, 2026 at 7:34 PM IST

|Updated : October 1, 2026 at 8:52 PM IST

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को जयपुर में दो ट्रैप कार्रवाई कीं. पहली कार्रवाई में एसीबी जयपुर सिटी-III यूनिट ने सांगानेर सदर थाने के एएसआई महेशचंद मीणा को पिकअप छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. वहीं, दूसरी कार्रवाई में एसीबी जयपुर नगर प्रथम इकाई ने किशनगढ़-रेनवाल स्थित श्री शिरडी साईं बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज के क्वालिटी कंट्रोल लैब इंचार्ज व डिप्टी डायरेक्टर योगेश अपूर्वा, कैशियर व स्टोर कीपर रमेश कुमार शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर व कनिष्ठ सहायक राजकुमार मीणा को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों ने छात्रा को इंटर्नशिप के लिए NOC जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी.

एसीबी को मिली थी आरोपी के खिलाफ शिकायत: एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया- एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय इकाई को सांगानेर सदर थाने के एएसआई महेशचंद मीणा के खिलाफ शिकायत मिली थी. परिवादी ने शिकायत में बताया- उसके मामा द्वारा सांगानेर सदर थाने में दर्ज करवाए गए एक मुकदमे का जांच अधिकारी एएसआई महेशचंद मीणा है. मामा की पिकअप छोड़ने और एक अन्य शख्स को मामले में आरोपी नहीं बनाने के बदले वह 20-20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है.

पढे़ं: ACB Action : राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत लेते व्यक्ति को पकड़ा, सीजीएसटी अधीक्षक डिटेन और दलाल गिरफ्तार

सत्यापन के बाद दिया कार्रवाई को अंजाम: गोविंद गुप्ता ने बताया- एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया गया. सत्यापन में सामने आया कि मुकदमे में राजीनामा होने के दस्तावेज मांगकर पिकअप छोड़ने और मुकदमे का निस्तारण करने के बदले आरोपी एएसआई ने दस हजार रुपए पहले लिए और दस हजार रुपए की रिश्वत और मांग रहा है. एसीबी के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय इकाई के एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा अनुसंधान: आरोपी एएसआई ने परिवादी और सहापरिवादी से मुकदमे में राजीनामे के दस्तावेज मांगे और सहपरिवादी से पूछताछ के बाद परिवादी से दस हजार रुपए की रिश्वत लेकर अपनी जींस की जेब में रख ली. एसीबी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जींस की पॉकेट से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है. आगे कार्रवाई जारी है. एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमाला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और आगे कार्रवाई की जा रही है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा.

एसीबी के नाम से ठगी से सावधान रहने की अपील: गोविंद गुप्ता ने बताया- यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ एसीबी में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिले, तो मामले की वस्तुस्थिति व उपलब्ध तथ्यों की जानकारी के लिए एसीबी की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार औपचारिक रूप से सीधा संपर्क कर अपना पक्ष या स्पष्टीकरण पेश किया जा सकता है. एसीबी द्वारा तथ्यों और स्पष्टीकरण का परीक्षण करने के बाद ही नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाती है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1064 और वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24X7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं. एसीबी वैध काम करवाने में पूरी मदद करेगी.

पढ़ें : 2 करोड़ रुपये के रिश्वत कांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी और दलाल 3 दिन के रिमांड पर

छात्रा के चाचा की शिकायत पर एसीबी का ट्रैप: श्री शिरडी साईं बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल मामले में डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर प्रथम इकाई को लिखित शिकायत मिली थी कि परिवादी की भतीजी मुण्डियागढ़ (किशनगढ़-रेनवाल) स्थित कॉलेज में बीएएमएस की छात्रा है. अन्य कॉलेज से इंटर्नशिप के लिए एनओसी जारी करने की एवज में उससे 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है.

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया: गोविंद गुप्ता ने बताया- डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और एएसपी भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने मांग का सत्यापन किया तो पहले 40 हजार रुपए की मांग की पुष्टि हुई, जो बाद में 35 हजार रुपए में तय हुई, जिसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया.

पूछताछ में 2 आरोपियों के नाम सामने आए: गोविंद गुप्ता ने बताया- टीम ने पहले कैशियर व स्टोर कीपर रमेश कुमार शर्मा को परिवादी से 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पूछताछ में कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार मीणा और क्वालिटी कंट्रोल लैब इंचार्ज व डिप्टी डायरेक्टर योगेश अपूर्वा की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया. एडीजी स्मिता श्रीवास्तव व आईजी एस. परिमाला के सुपरविजन में पूछताछ जारी है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 2 करोड़ रिश्वत मामला : ASP मुकेश सोनी और ब्रोकर 3 दिन के रिमांड पर, ऐसे तय हुई थी डील

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें